{"_id":"4a03c3f88cd06be5bf195a4d24c5987a","slug":"imraan-hashmi-mahesh-bhatt-cofee-with-karan-aishwarya-roy-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या के बारे में इमरान हाशमी ने कही एक विवादास्पद बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या के बारे में इमरान हाशमी ने कही एक विवादास्पद बात
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 24 Jan 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या रॉय को लेकर भट्ट कैंप ने एक विवादास्पद बयान दे दिया है। 'कॉफी विद करण' में बातचीत के दौरान इमरान हाशमी और महेश भट्ट ने ऐसी बातें कहीं हैं जो उनको जरा भी पसंद नही आएंगी।
विज्ञापन
यही नहीं आमिर खान,काजोल और संजय लीला भंसाली को भी इन मामा-भांजे ने नहीं छोड़ा है। शो के दौरान इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या रॉय बच्चन को प्लास्टिक गर्ल कह दिया।
विज्ञापन
इमरान का साफ इशारा था कि ऐश्वर्या को एक्टिंग नहीं आती वह केवल खूबसरत भर ही दिखाई देती हैं। वहीं आमिर खान को उन्होंने बोरिंग स्टार का दर्जा दिया। महेश भट्ट भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी अपने भांजे की ताल में ताल मिलाई।
विज्ञापन
महेश ने काजोल को ओवरएक्ट्रेस बताया तो संजय लीला भंसाली की भी तारीफ नहीं की। अब देखना ये है कि इतने बड़े सितारों का अपमान करने इमरान और महेश को क्या हासिल होगा? वैसे जब ये बातें इन सितारों को पता चलेंगी तो वह गुस्सा तो जरुर होंगे।