{"_id":"65a2773f7c893ac6ac0bfe8c","slug":"ikkis-star-agastya-nanda-talks-about-his-grandfather-amitabh-bachchan-says-he-does-not-see-big-b-as-superstar-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agastya Nanda: नाना को सुपरस्टार नहीं मानते अगस्त्य नंदा? मां श्वेता बच्चन से मिलती है इस बात की सीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Agastya Nanda: नाना को सुपरस्टार नहीं मानते अगस्त्य नंदा? मां श्वेता बच्चन से मिलती है इस बात की सीख
Sat, 13 Jan 2024 05:19 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 13 Jan 2024 05:19 PM IST
सार
अगस्त्य नंदा ने बिग बी के बारे में कहा, 'उन्होंने काफी कुछ हासिल किया है, लेकिन अजीब बात है कि मैं उन्हें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूप में नहीं देखता हूं'।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का देश ही नहीं, विदेशों में भी जादू चलता है। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। बिग बी मेगास्टार्स में शुमार हैं। मगर, उनके नाती अगस्त्य नंदा उन्हें सुपरस्टार ही नहीं मानते। खुद अगस्त्य ने ये बयान दिया है। अगस्त्य ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मां श्वेता उन पर पूरी नजर रखती हैं।
विज्ञापन
नाना से मिलती है इस बात की प्रेरणा
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया है। अगस्त्य अब अपनी अगली फिल्म 'इक्कीस' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक बातचीत में अगस्त्य ने अपने नाना अमिताभ बच्चन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अपने नाना की सफलता उन्हें जमीन से जुड़कर रहने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
Rupali Ganguly: 'आलोचना करते वक्त गरिमा बनाए रखें', रुपाली ने अनुपमा कास्ट की ट्रोलिंग पर दिया मुंह तोड़ जवाब
विज्ञापन
बिग बी को सुपरस्टार न मानने की बताई वजह
अगस्त्य नंदा ने बिग बी के बारे में कहा, 'उन्होंने काफी कुछ हासिल किया है, लेकिन अजीब बात है कि मैं उन्हें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूप में नहीं देखता हूं। मैं असल में उन्हें अपने नाना के रूप में देखता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके कितने फैंस आते हैं और उन्हें घेर लेते हैं। मैं हमेशा उन्हें अपने नाना के रूप में देखता हूं'। अगस्त्य नंदा ने आगे मां श्वेता नंदा के बारे में भी बात की।
विक्रांत के स्टारडम से अनजान थे विधु चोपड़ा? प्रशंसकों की भीड़ देख बोले, 'तू तो स्टार निकला यार'!
मां श्वेता देती हैं ये सीख
अगस्त्य ने कहा, 'मेरी मां सबसे बड़ी ग्राउंडिंग फैक्टर हैं। यहां तक कि मेरे दादाजी भी नहीं। वे मेरी मां हैं'। अगस्त्य ने बताया कि उनकी मां अक्सर उन्हें समझाती हैं कि खूब मेहनत करो और दुनिया में अपना नाम कमाओ। अगस्त्य की आगामी फिल्म 'इक्कीस' का निर्देशन श्रीराम राघवन करेंगे।
इस दिन रिलीज होगा ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का दमदार ट्रेलर, डेट अनाउंस कर मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा