फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidhu Vinod Chopra shocked 12th fail Vikrant Massey stardom as he is received love and praise form audience

12th Fail: विक्रांत के स्टारडम से अनजान थे विधु चोपड़ा? प्रशंसकों की भीड़ देख बोले, 'तू तो स्टार निकला यार'!

Sat, 13 Jan 2024 04:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 13 Jan 2024 04:45 PM IST
सार

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को लगा था, उनके लिए बेहद आसान होगा इस फिल्म को शूट कर लेना। उन्हें इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि विक्रांत मैसी को लोग पहचानते होंगे।

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra shocked 12th fail Vikrant Massey stardom as he is received love and praise form audience
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों '12वीं फेल' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा बुलंद चुकी इस फिल्म को पिछले दिनों ओटीटी पर भी रिलीज किया गया है। फिल्म में विक्रांत के एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। साथ ही साथ फिल्म से जुड़ी खबरें भी लगातार मीडिया में आ रही हैं। इसी कड़ी में '12वीं फेल' के एक क्रू मेंबर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट के जरिए फिल्म की शूटिंग के कुछ दृश्यों को साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और विक्रांत मैसी के बीच हुई चटपटी बातों का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


विक्रांत को कौन जानता होगा!
फिल्म '12वीं फेल' की शूटिंग दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई थी। फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को लगा था, उनके लिए बेहद आसान होगा इस फिल्म को शूट कर लेना। उन्हें इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि विक्रांत मैसी को लोग पहचानते होंगे। विधु विनोद चोपड़ा ने सोचा था कि भीड़ के सामने ही मॉल में फिल्म के दृश्य को शूट कर लेंगे, क्योंकि लोग विक्रांत को कहां पहचानेंगे! लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। 
विज्ञापन

कंगना के बाद अंकिता लोखंडे के समर्थन में आए करण जौहर, विक्की जैन से कहा- पति होने का फर्ज निभाइए
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'तू तो स्टार निकला'!
'12वीं फेल' की शूटिंग के पहले दिन मॉल में काफी भीड़ जुट गई थी। विधु विनोद चोपड़ा इस बात से बेखबर थे कि विक्रांत मैसी एक बड़े स्टार हैं और उनकी जबरदस्त फैन बेस है। जब सेट पर विधु विनोद चोपड़ा आए और भीड़ को देखा तब उनके मुंह से अचानक ही निकला, 'साला तू तो स्टार निकला'! उनकी इस बात को सुनकर विक्रांत के साथ-साथ टीम के सब लोग भी हंस पड़े थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Jaskunwar Kohli (@youfoundjsk)


विक्रांत ने फिल्म में 'मनोज शर्मा' का किरदार निभाया है 
'12वीं फेल' में विक्रांत ने 'मनोज शर्मा' का किरदार निभाया है। यह एक ऐसा किरदार, जिनकी जिंदगी में काफी संघर्ष है। कितनी मुश्किलों का सामना करते हुए मनोज 'यूपीएससी' का इम्तिहान पास करते हैं, इस फिल्म में उनके सफर को खूबसूरती से दिखाया गया है। कम बजट के साथ बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed