IIFA Awards: आईफा में बोले राजपाल- 'जियो अमर उजाला', साझा की बचपन से जुड़ी खास याद; बताया अपना पसंदीदा किरदार
IIFA Awards 2024: आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन हाल ही में जयपुर में हुआ। यहां अभिनेता राजपाल यादव भी अपने चिर-परिचित अंदाज में पहुंचे। उन्होंने अपने किरदार और अभिनय यात्रा पर चर्चा की।
विस्तार
हाल ही में 25वें आईफा अवॉर्ड्स पिंक सिटी जयपुर में संपन्न हुए। शाहरुख खान से लेकर कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित तक तमाम सितारों ने आयोजन को खास बनाया। आईफा में कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव भी पहुंचे। करीब ढाई दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव राजपाल यादव ने अमर उजाला से कई दिलचस्प पहलुओं पर चर्चा की। जानिए
आईफा को दी बधाई
हाल ही में जयपुर में आयोजित आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन ने राजपाल यादव ने कहा, 'आईफा को 25 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत बधाई। सिल्वर जुबली में जो अचीव किया है, उससे 100 गुना गोल्डन जुबली में अचीव करें'। अभिनेता से पूछा गया कि आप 25 साल से इंडस्ट्री में हैं। आप एनर्जी वैसी ही बरकरार है। बचपना भी उसी तरह बरकारा है। उसका क्या राज है? इसका उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया।
IIFA Awards: किंग खान की धांसू एंट्री, लक्ष्य-प्रतिभा रांटा ने झटके अवॉर्ड, जानिए आईफा में क्या-क्या हुआ खास?
अमर उजाला से ली है ऊर्जा
राजपाल यादव ने कहा, 'मेरी एनर्जी और इस बचपने का राज है अमर उजाला'। अभिनेता ने दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा, 'पहली बार शाहजहांपुर में मेरा फोटो कहीं निकला था तो वह अमर उजाला अखबार ही है। मेरी जब तस्वीर आई तो मुझे बहुत सारी तालियां मिली थीं। अमर उजाला मेरा बचपन का जुड़ाव वाला अखबार है। इसमें जुड़कर मैंने ऊर्जा भी ली है। जियो अमर उजाला'।
1999 में शुरू हुआ अभिनय सफर
राजपाल यादव से जब पूछा गया कि आपके इतने सारे आइकॉनिक किरदार हैं। उन पर खूब मीम्स भी बनते हैं। आपका अपना कौन सा कैरेक्टर सबसे पसंद है? उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने जितने किरदार किए हैं, उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। अच्छे किरदार इन्हीं की वजह से और आने वाले हैं'। बता दें कि राजपाल यादव ने अपना अभिनय सफर साल 1999 में आई फिल्म 'दिल क्या करे' से शुरू किया। तब से अब तक कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उन्हें कॉमेडी किरदारों में ही ज्यादा पसंद किया गया है। बीते वर्ष उन्हें 'भूल भुलैया 3' में देखा गया।