फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam criticizes IIFA and Rajasthan bureaucracy for not getting nomination for Bhool Bhulaiyaa 3 song

Sonu Nigam: नॉमिनेशन नहीं मिलने पर आईफा से खफा सोनू निगम, पोस्ट साझा कर कसा तंज, राजस्थान सरकार को भी घेरा

Wed, 12 Mar 2025 06:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Mar 2025 06:52 PM IST
सार

IIFA Awards 2025: मशहूर सिंगर सोनू निगम अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने इस पोस्ट में आईफा और राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी पर तंज कसा है। आखिर क्या है पूरा मामला? जानिए

विज्ञापन
Sonu Nigam criticizes IIFA and Rajasthan bureaucracy for not getting nomination for Bhool Bhulaiyaa 3 song
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

विस्तार

हाल ही में 25वें आईफा अवॉर्ड्स जयपुर में संपन्न हुए। आईफा के आयोजन के बाद सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने आईफा पर तंज कसा है और साथ ही राजस्थान सरकार को भी बड़े प्यार से घेरा है। मामला ये है कि सोनू निगम को आईफा में अवॉर्ड तो दूर नामांकन तक नहीं मिला। अवॉर्ड सेरेमनी संपन्न होने के दो दिन बाद सोनू निगम ने सभी नामांकित गायकों के नामों की लिस्ट शेयर करते हुए पोस्ट शेयर किया है। जानते हैं...

विज्ञापन


IIFA Awards: किंग खान की धांसू एंट्री, लक्ष्य-प्रतिभा रांटा ने झटके अवॉर्ड, जानिए आईफा में क्या-क्या हुआ खास?

विज्ञापन

अवॉर्ड नहीं मिलने पर छलका दर्द
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें इस बार बेस्ट सिंगर के अवॉर्ड के लिए नामांकित गायकों के नाम हैं। इनमें बादशाह, जुबिन नौटियाल, दिलजीत दोसांझ सहित कुछ और नाम हैं। सोनू निगम का नाम नहीं है। सोनू निगम ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'शुक्रिया आईफा, आखिरकार आप, आखिर राजस्थान सरकार के प्रति भी तो आपकी जवाबदेही थी'। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

क्या इस वजह से नहीं मिला नॉमिनेशन?
मालूम हो कि इस बार का बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड जुबिन नौटियाल को 'दुआ' गाने के लिए दिया गया। सोनू निगम को अवॉर्ड तो दूर, नॉमिनेशन लिस्ट तक से उनका नाम गायब है। इसके पीछे की वजह दिसंबर 2024 के एक वाकये से जोड़कर देखी जा रही है। बीते वर्ष दिसंबर में जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में सोनू निगम भी शामिल हुए थे। वहां, कुछ ऐसा हुआ कि सोनू निगम तब भी काफी नाराज हुए।

IIFA: करीना-कैटरीना से नोरा और माधुरी दीक्षित तक, तस्वीरों में देखिए आईफा में बॉलीवुड हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज
 

विज्ञापन

क्या हुआ था इवेंट में?
दरअसल, दिसंबर 2024 में जयपुर में हुए इवेंट में सोनू निगम ने भी परफॉर्म किया। इस इवेंट में राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा समेत दूसरे मंत्री भी शामिल हुए थे। सोनू निगम जब मंच पर गा रहे थे, अचानक तभी उनकी परफॉर्मेंस के बीच में ही सीएम और बाकी मंत्री उठकर चले गए। इसकी आलोचना सोनू निगम ने तब सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके की थी। उन्होंने लिखा था, 'किसी भी आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस के बीच से उठकर जाना कला का अपमान हैं। कलाकार का अपमान है'। अब दावा किया जा रहा है कि संभव है कि आईफा में नॉमिनेशन नहीं मिलने की बात को सोनू निगम इसी घटना से जोड़कर देख रहे हैं।
 

फैंस और सेलेब्स आए सपोर्ट में
सोनू निगम के इस पोस्ट पर उनके फैंस साथ में आए हैं। साथ ही कुछ सिंगर्स और फिल्म हस्तियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर संकेत भोसले ने लिखा है, 'परफेक्ट सॉन्ग सर। आप खुद एक अवॉर्ड हो। जय हो'। म्यूजिशियन अमृत शर्मा ने लिखा है, 'अरिजीत सिंह गलती से लिख दिया क्या?' अमाल मलिक ने लिखा है, 'हम इसी दुनिया में रहते हैं। मजाक बनाकर रख दिया है'। मालूम हो कि बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड श्रेया घोषाल को मिला। उन्हें 'भूल भुलैया 3' के गाने 'मेरे ढोलना' के लिए आईफा अवॉर्ड दिया गया। इसी गाने को सोनू निगम ने भी गाया था, जिसका हिस्सा 'भोला भोला था, सीधा-सादा था' काफी पसंद किया गया। मगर, सोनू निगम को नॉमिनेशन में भी शामिल नहीं किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed