फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IIFA Awards 2022: Amar Ujala Media Partner at IIFA 2022, Organizers Announced on Instagram

IIFA Awards 2022: ‘अमर उजाला’ आईफा अवार्ड्स 2022 का मीडिया पार्टनर, आयोजकों ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

Wed, 25 May 2022 10:43 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Wed, 25 May 2022 10:43 PM IST
सार

आईफा अवॉर्ड्स हिंदी फिल्मों का सबसे मशहूर अवॉर्ड समारोह है। इसका आयोजन हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों में किया जाता है। इस बार अवॉर्ड्स नाइट के लिए यूएई के यस आइलैंड को चुना गया है।

विज्ञापन
IIFA Awards 2022: Amar Ujala Media Partner at IIFA 2022, Organizers Announced on Instagram
IIFA Awards 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईफा अवॉर्ड्स के 22वें सीजन का आयोजन अगले महीने यस आइलैंड अबू धाबी होगा। इस कार्यक्रम की तारीख में अब तक कई बार बदलाव हो चुका है और अब यह कार्यक्रम 2 से 4 जून तक होगा। बता दें कि इस कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर है, जिसकी जानकारी आयोजकों ने आईफा के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा भी की। आयोजकों ने लिखा कि आईफा अवॉर्ड्स 2022 के लिए अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहेगा। यह जानकारी देते हुए हमें काफी खुशी हो रही है। बता दें कि अबू धाबी में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के 22वें सीजन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद स्थगित कर दिया गया था। दरअसल, यह कार्यक्रम 20-21 मई को अबू धाबी के यस आइलैंड पर होना था, लेकिन यूएई के राष्ट्रपति के निधन के बाद 40 दिन के राष्ट्रीय अवकाश का एलान कर दिया गया। इसके चलते यह कार्यक्रम भी टल गया। 

विज्ञापन

दो बार घोषित की गई तारीख

20-21 मई की तारीख टलने के बाद आईफा अवॉर्ड्स के लिए 14-16 जुलाई की तारीख का एलान किया गया। हालांकि, कुछ दिन बाद इस तारीख में भी बदलाव कर दिया गया। अब यह इवेंट 2-4 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आइफा की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड्स के 22वें सीजन की तारीख में बदलाव लोगों की डिमांड पर किया गया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

सलमान-रितेश करेंगे मेजबानी

जानकारी के मुताबिक, आईफा अवॉर्ड्स के 22वें सीजन की मेजबानी की जिम्मेदारी सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल उठाएंगे। इन अवॉर्ड्स की तकनीकी कैटेगरी यानी साउंड डिजाइन, स्क्रीनप्ले, एडिटिंग, सिनेमैटोग्राफी, कोरियोग्राफी, साउंड मिक्सिंग, डायलॉग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) के पुरस्कार विजेताओं के नाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। बाकी कैटेगरी के पुरस्कारों का एलान अबू धाबी में होने वाले समारोह में किया जाएगा।

हिंदी फिल्मों का सबसे मशहूर अवॉर्ड

बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स हिंदी फिल्मों का सबसे मशहूर अवॉर्ड समारोह है। इसका आयोजन हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों में किया जाता है। इस बार अवॉर्ड्स नाइट के लिए यूएई के यस आइलैंड को चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed