फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IFFI: Madhuri Dixit got Special Recognition for Contribution to Bharatiya Cinema Award Anurag Thakur announce

IFFI: भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को विशेष सम्मान, अनुराग ठाकुर ने साझा किया पोस्ट

Mon, 20 Nov 2023 03:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Nov 2023 03:28 PM IST
सार

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 54वें संस्करण की शुरुआत आज से गोवा के पणजी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रही है। 

विज्ञापन
IFFI: Madhuri Dixit got Special Recognition for Contribution to Bharatiya Cinema Award Anurag Thakur announce
माधुरी दीक्षित-अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। इसमें लिखा है, 'आज हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि प्रतिभाशाली और करिश्माई अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया जा रहा है। 

विज्ञापन

Sanjay Gadhvi Funeral: अंतिम विदाई देने पहुंचीं रानी, शोकयात्रा में शामिल बॉलीवुड सितारे
विज्ञापन


आज से शुरू हो रहा समारोह
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 54वें संस्करण की शुरुआत आज से गोवा के पणजी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रही है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर नुसरत भरूचा, श्रेया घोषाल, सुखविंदर सिंह, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, श्रेया सरन सरीखे सितारे समारोह के उद्घाटन में मौजूद रहेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



'ए वतन मेरे वतन' का फर्स्ट लुक होगा जारी
फिल्म महोत्सव में सारा अली खान और निर्देशक करण जौहर एक संवाद सत्र आयोजित करेंगे। इसमें ड्रामा थ्रिलर ए वतन मेरे वतन का पहला लुक जारी किया जाएगा। आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में उद्घाटन समारोह में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लै, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा भी मौजूद रहेंगे।
IFFI: भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को विशेष सम्मान, अनुराग ठाकुर ने साझा किया पोस्ट 

इस फिल्म से किया था डेब्यू
माधुरी दीक्षित के करियर की बात करें तो उन्होंने 1984 में फिल्म 'अबोध'  से डेब्यू किया था। 'तेजाब', 'दयावान', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल', 'परिंदा', 'जमाई राजा', 'साजन', 'बेटा', 'दिल तो पागल है' 'राजा', 'याराना', 'अंजाम', 'पुकार' और 'देवदास' माधुरी दीक्षित की चर्चित फिल्में हैं। माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की है। कपल के दो बेटे-अरिन और रियान हैं। फिल्मों के अलावा माधुरी दीक्षित ने ओटीटी मंच पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
Karthika Nair Weds Rohit: रोहित मेनन की दुल्हनिया बनीं कार्तिका नायर, साउथ से लेकर बॉलीवुड सितारे तक हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed