Madhyantara: एक और साउथ मूवी ने किया कमाल, IFFI के लिए चुनी गई कन्नड़ शॉर्ट फिल्म 'मध्यांतर'
दिनेश शेनॉय द्वारा लिखित और निर्देशित 'मध्यांतर' नॉन-फीचर और शॉर्ट फिल्म श्रेणी के तहत चुनी गई 20 फिल्मों में से एक है जो महोत्सव में भारतीय पैनोरमा का हिस्सा होगी।
विस्तार
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आगाज जल्द दी गोवा में होने जा रहा है। ऐसे में कई फिल्मों का अलग-अलग श्रेणियों में फिल्म महोत्सव के लिए चयन हो रहा है। हाल ही में बस्ती दिनेश शेनॉय द्वारा लिखित और निर्देशित कन्नड़ शॉर्ट फिल्म 'मध्यांतर' को भी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के नॉन-फीचर श्रेणी के लिए चुना गया है।
'मध्यांतर' नॉन-फीचर और शॉर्ट फिल्म श्रेणी के तहत चुनी गई 20 फिल्मों में से एक है जो महोत्सव में भारतीय पैनोरमा का हिस्सा होगी। वहीं, गोवा में आयोजित हो रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चुनी गई सब फिल्मों को 20 से 28 नवंबर के बीच प्रदर्शित किया जाएगा।
Kantara: मुश्किल में फंसी फिल्म कांतारा, केरल के बैंड ने लगाया गाना चोरी का आरोप, दे डाली लीगल एक्शन की धमकी
‘मध्यांतर’ की बात करें तो यह फिल्म निर्माण की प्रक्रिया के बारे में बताती है। इस फिल्म में वो सब दिखाया गया है, जो पिछले दो दशकों में फिल्मों के साथ अपने जुड़ाव के दौरान शेनॉय ने देखा है। शेनॉय ने कहा, 'इस शॉर्ट फिल्म की यूएसपी यह है कि इसे 16 मिमी कैमरे के साथ सेल्युलाइड में शूट किया गया है। यह आंशिक रूप से एक क्राउट फंडिड परियोजना है।'
Bollywood Gossips: जब दिलीप कुमार के गले की फांस बन गई थी यह फिल्म, फिर पीएम नेहरू ने संकटमोचक बन संभाली कमान
दक्षिण कन्नड़ क्षेत्र के मूल निवासी शेनॉय, जो अब दिल्ली में रहते हैं, ने एक सिनेमेटोग्राफर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में काम किया है। वहीं, सुनील बोरकर ने कैमरा संभाला है, जबकि शशिधर अदापा ने प्रोडक्शन डिजाइन किया है। सुरेश उर्स ने फिल्म का एडिटिंग और म्यूजिक सिद्धांत माथुर ने दिया है।
Vivaad Bollywood Ke: जब सलमान खान के साथ एक छोटा सा मजाक पड़ा अरिजीत पर भारी, माफी मांगने से भी नहीं बनी बात