फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IFFI 2022 Arindam Sil Mahananda based on Mahasweta Devi life selected in International Film Festival of India

Mahananda: बंगाली फिल्म 'महानंदा' का भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ चयन, निर्देशक ने जाहिर की खुशी

Sun, 23 Oct 2022 04:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 23 Oct 2022 04:45 PM IST
सार

फिल्म ‘महानंदा’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक ग्रामीण और आदिवासी लोगों के विभिन्न आंदोलनों से जुड़ती है। यह किरदार पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता और ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता महाश्वेता देवी से प्रेरित है।

विज्ञापन
IFFI 2022 Arindam Sil Mahananda based on Mahasweta Devi life selected in International Film Festival of India
महानंदा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता लेखिका और कार्यकर्ता महाश्वेता देवी के जीवन और कार्यों से प्रेरित बंगाली फिल्म 'महानंदा' को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के भारतीय पैनोरमा के फीचर सेगमेंट के लिए चुना गया। अरिंदम सिल द्वारा निर्देशित 'महानंदा' फीचर सेगमेंट की 25 फिल्मों में एकमात्र बंगाली फिल्म है। इसके अलावा एक और बंगाली फिल्म ‘टॉनिक', जो एक बुजुर्ग जोड़े के अपने ट्रैवल एजेंट के साथ रोमांच की कहानी बताती है, को आईएफएफआई की मुख्य धारा के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

निर्देशक ने कही यह बात
अगले महीने गोवा में होने वाले 53वें आईएफएफआई के लिए फिल्म का चयन करने के लिए जूरी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सिल ने अरिंदम कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। उन्होंने कहा,  ‘मुझे खुशी है कि फिल्म अब राष्ट्रीय स्तर पर देखी जा सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर निर्देशक के रूप में यह मेरा सबसे बड़ा सम्मान है। महानंदा जैसी फिल्में समकालीन समय में एक निश्चित सामाजिक उद्देश्य की पूर्ति करती हैं।’

Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर बिग बी के साथ हुआ हादसा, पैर की नस कटी, टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माता ने किया जूरी का आभार व्यक्त
फिल्म ‘महानंदा’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक ग्रामीण और आदिवासी लोगों के विभिन्न आंदोलनों से जुड़ती है। यह किरदार पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता और ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता महाश्वेता देवी से प्रेरित है। फिल्म के निर्माता फिरदौसल हसन ने कहा, 'मैं टीम महानंदा के प्रत्येक सदस्य को बधाई देता हूं। मैं भारतीय पैनोरमा, 53वें आईएफएफआई को हमारी फिल्म महानंदा का चयन करने के लिए प्रख्यात जूरी का भी आभार व्यक्त करता हूं।'

Amitabh Bachchan: नस कटने से पहले भी बिग बी के साथ हुई कई हादसे, इस एक्सिडेंट में तो मौत से जीती थी जंग

विज्ञापन

बंगाली अभिनेता देव ने दी बधाई
महानंदा के चयन पर बंगाली सुपरस्टार देव ने भी निर्देशक सिल को बधाई दी। वहीं, देव के प्रोडक्शन हाउस देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स ने ट्वीट किया, ‘यह सम्मान की बात है कि हमारी फिल्म टॉनिक को भारतीय पैनोरमा की ओर से 53वें आईएफएफआई 2022 में स्क्रीनिंग (मुख्यधारा) के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया है। हमारा समर्थन करते रहें।’

Kangana Ranaut: दिवाली पर कंगना ने रेनोवेट कराया अपने घर का मंदिर, ,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

इस दिन दिखाई जाएंगी फिल्में
महोत्सव के आयोजकों ने बताया कि फांसी का सामना करने वाले सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक, बंगाली युवा खुदीराम बोस के जीवन पर बनी एक तेलुगू फिल्म को भी भारतीय पैनोरमा खंड के लिए चुना गया है। फिल्म ‘खुदीराम बोस' का निर्देशन विजय जगरलामुदी और डीवीएस राजू ने किया था। चुनी गई फिल्मों को 20 से 28 नवंबर के बीच आईएफएफआई में प्रदर्शित किया जाएगा।

Jhalak Dikhhla Jaa 10: फिर से सिया-राम बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, समझाया पति-पत्नी के रिश्ते का मतलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed