इब्राहिम ने दिलाई डैड सैफ अली खान की याद, शेयर की ऐसी फोटो
इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में इब्राहिम अपने डैड सैफ अली खान की कॉपी लग रहे हैं। इब्राहिम ने यह फोटो न्यूयॉर्क से शेयर की है। इब्राहिम इस फोटो में बॉक्सर पहने बेड पर लेटे हुए हैं। ये फोटो आपको सैफ के उन दिनों की याद दिला देगी जब वह बिल्कुल यंग थे।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on
कुछ दिन पहले इब्राहिम अपने डैड सैफ और बहन सारा के साथ IIFA के लिए न्यूयॉर्क गए थे। फिलहाल सैफ, करीना और तैमूर के साथ स्विटजरलैंड छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। सारा की फिल्म केदारनाथ की शूटिंग जल्द ही शुरु होने वाली है और यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। देखना यह होगा कि इब्राहिम बॉलीवुड में कब कदम रखेंगे।