फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ibrahim Ali Khan OTT Debut Film Nadaaniyan Starring Khushi Kapoor

Nadaaniyan: सैफ अली खान के बेटे की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ हुई रिलीज, क्या चलेगा इब्राहिम का जादू?

Fri, 07 Mar 2025 10:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 07 Mar 2025 10:09 AM IST
सार

करण जौहर प्रोड्यूस फिल्म ‘नादानियां’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में Gen Z लव स्टोरी दिखाई है। फिल्म की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इस फिल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। जानिए, क्या अलग है फिल्म ‘नादानियां’ में?

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan OTT Debut Film Nadaaniyan Starring Khushi Kapoor
इब्राहिम अली खान की ओटीटी डेब्यू फिल्म 'नादानियां' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी फिल्मों की दुनिया में एक और स्टार किड की एंट्री हो चुकी है। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, श्रीदेवी की बेटी के साथ फिल्म ‘नादानियां’ में नजर आ रहे हैं। इब्राहिम और खुशी की इस फिल्म के बारे में जानिए, कुछ खास बातें। 

विज्ञापन

 

Ibrahim Ali Khan OTT Debut Film Nadaaniyan Starring Khushi Kapoor
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
ओटीटी पर हुआ इब्राहिम का डेब्यू 
पिछले कुछ समय से स्टार किड्स ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बाद अब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ‘नादानियां’ में वह खुशी कपूर के अपोजिट हैं। खुशी पहले ही एक ओटीटी फिल्म ‘आर्चीज’ में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उनकी थिएटर रिलीज फिल्म ‘लवयापा’ भी रिलीज हुई। लेकिन इब्राहिम के लिए यह पहला मौका है, अपने एक्टिंग टैलेंट को दिखाने का। उनकी यह फिल्म यंग ऑडियंस को पसंद आती है या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा।

‘कुछ कुछ होता है’ की पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल 
फिल्म ‘नादानियां’ के टीचर में फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के एक पॉपुलर डायलॉग, सीन को नए जमाने के हिसाब से इस्तेमाल किया गया। शाहरुख खान ने अपनी फिल्म में ‘प्यार दोस्ती है’ जैसा हिट डायलॉग बोला था। इसी डायलाॅग को इब्राहिम अली खान ने फिल्म ‘नादानियां’ में अलग ढंग से कहा- ‘प्यार एक अरेंजमेंट है, दो दिलों के बीच।’ लेकिन यह डायलॉग दर्शकों को पसंद नहीं आया। उन्हें लगा कि शाहरुख का चार्म पर्दे पर दिखाना किसी के बस की बात नहीं है। इस बारे में कई सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर चुके हैं।  

रेंटल बॉयफ्रेंड के कॉन्सेप्ट पर बनी कई फिल्में
फिल्म ‘नादानियां’ की कहानी में रेंटल बॉयफ्रेंड का कॉन्सेप्ट है। यही फिल्म को हटकर बनाता है। लेकिन यह कोई नया आइडिया नहीं है। कई कोरियन ड्रामा फिल्म, टीवी शाे में रेंटल बॉयफ्रेंड वाली कहानियां दिखाई जा चुकी हैं। बस ‘नादानियां’ में रेंटल बॉयफ्रेंड के आइडिया में बॉलीवुड मसाला शामिल किया गया है। रोमांस, ड्रामा दर्शकों के लिए भरपूर मात्रा में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan OTT Debut Film Nadaaniyan Starring Khushi Kapoor
खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की फिल्म 'नादानियां' - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi, khushikapoor
क्या रहा है सोशल मीडिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस फिल्म को रिलीज से पहले ही अलग-अलग तरह के रिएक्शन मिले। किसी को इब्राहिम अली खान पसंद आए तो किसी को लगा कि वह पर्दे पर जम नहीं रहे हैं। खुशी कपूर के लिए भी कहा गया कि अब तक उनकी दो फिल्म ‘आर्चीज’ और ‘लवयापा’ को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। ऐसे में वह क्या 'नादानियां' से दर्शकों को इंप्रेस कर पाएंगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed