फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ibrahim Ali Khan Debut movie sarzameen karan johar ropes kajol for major role read detail here

Sarzameen Movie: इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं सैफ के बेटे इब्राहिम, साथ नजर आएंगी काजोल?

Fri, 25 Aug 2023 09:41 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 25 Aug 2023 09:41 AM IST
सार

कुछ महीने पहले यह खबर सामने आई थि कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही अपनी बहन सारा अली खान की तरह फिल्मों में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan Debut movie sarzameen karan johar ropes kajol for major role read detail here
इब्राहिम अली खान और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ महीने पहले यह खबर सामने आई थि कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही अपनी बहन सारा अली खान की तरह फिल्मों में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। बड़े पर्दे पर उन्हें लॉन्च करने का जिम्मा करण जौहर ने उठा रखा है। हालांकि, इब्राहिम की पहली फिल्म को लेकर कोई बहुत ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इस फिल्म का नाम 'सरजमीन' रखा गया है।

विज्ञापन

इस फिल्म से बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी भी बतौर डायरेक्टर अपनी शुरुआत कर रहे हैं। अब ताजा जानकारी ये है कि करण जौहर ने इस फिल्म के लिए अपनी फेवरेट और हर-दिल-अजीज काजोल को अप्रोच किया है।  बता दें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में करीब 12 साल के बाद काजोल की वापसी हो रही है। एक्ट्रेस को आखिरी बार करण की फिल्म माई नेम इज खान में देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan Debut movie sarzameen karan johar ropes kajol for major role read detail here
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि यह फिल्म डिफेंस फोर्स के इर्द गिर्द होगी। हालांकि अभी फिल्म को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म बड़े बजट की होगी। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

बता दें, इब्राहिम अली खान ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। ये फिल्म बीते महीने रिलीज हुई थी। पर्दे पर काफी हिट साबित हुई है। तो वहीं इब्राहिम अभी से सोशल मीडिया और सिनेमा के दीवानों के बीच पॉपुलर हैं। वह अक्सर इंडस्ट्री के दूसरे बच्चों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ जाते हैं। खासकर श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी से अफेयर की चर्चा के कारण वह खूब सुर्खिया बटोरते हैं।

यह भी पढ़ें: 'शेरशाह' को मिला जूरी अवॉर्ड, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed