फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ibrahim Ali Khan Debut Film Nadaaniyan to Release Directly on OTT

Ibrahim Ali Khan: जुनैद की राह पर चले छोटे नवाब, पहली फिल्म को थिएटर नहीं, सीधे ओटीटी रिलीज

Sat, 01 Feb 2025 11:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 01 Feb 2025 11:28 AM IST
सार

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म 'नादानियां' बड़े पर्दे पर ना रिलीज होकर सीधा ओटीटी पर आएगी। इस बात का एलान शनिवार को नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan Debut Film Nadaaniyan to Release Directly on OTT
नादानियां - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म 'नादानियां' है, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर नजर आने वाली हैं। यह फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम की शर्टलेस तस्वीर पर पलक तिवारी ने कर दिया ऐसा कमेंट, फैंस बोले- देख रहा है बिनोद

विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एलान
इस बात की जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए दी है। पोस्ट में लिखा है, हर प्रेम कहानी में थोड़ी सी नादानी होती है। देखिए नादानियां, जल्द ही आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों को शुभकामनाएं, फिल्म का इंतजार रहेगा।" हालांकि, कुछ यूजर्स फिल्म में खुशी कपूर की कास्टिंग को लेकर निर्माताओं पर तंज कसते नजर आए।
Rakht Brahmand: ‘रक्त ब्रम्हांड’ में सामंथा का दिखेगा एक्शन अवतार, इस एक्टर के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर

विज्ञापन

जुनैद की राह पर इब्राहिम

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब किसी स्टारकिड को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए हिंदी सिनेमा में लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत भी दिखे थे। 'नादानियां' की बात करें तो फिल्म को धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। इसका निर्देशन शौना गौतम ने किया है। 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed