फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I would attend Shahid's wedding if invited: Kareena

शाहिद की शादी में जाने को लेकर करीना ने दिया बड़ा बयान

Wed, 17 Jun 2015 08:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 17 Jun 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
 I would attend Shahid's wedding if invited: Kareena

शाहिद कपूर और करीना बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित प्रेमी-प्रेमिका रहे हैं। दोनो की जोड़ी को पसंद भी खूब किया जाता रहा है। लेकिन लंबे समय से दोनों अलग हैं। करीना तीन साल पहले सैफ अली खान के साथ शादी कर चुकी हैं।

विज्ञापन


दोनों आखिरी बार फिल्म 'जब वी मेट' में साथ दिखे थे। तब से दोनों ने एक-दूसरे को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई बात नहीं की। ऐसी खबरें भी आईं कि दोनो के बीच बातचीत भी नहीं हैं।
विज्ञापन


शाहिद कपूर जुलाई में शादी करने जा रहे हैं। पिछले दिनों ही शाहिद के रोका की खबर भी आई थी। शाहिद की शादी के सवाल पर करीना ने डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद मुझे शादी में बुलाएंगे तो जरुर जाऊंगी

 I would attend Shahid's wedding if invited: Kareena
शाहिद की शादी पर करीना से सवाल किया गया कि क्या वो शाहिद की शादी में जाना चाहेंगी? इस पर करीना ने कहा कि अगर शाहिद मुझे न्यौता देंगे तो में जरुर जाऊंगी।


करीना का कहना है कि वो शाहिद के शादी करने के फैसलें से बहुत खुश हैं। शाहिद ने शादी करने का फैसला लेकर बिल्कुल सही किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या शादी को लेकर वो शाहिद को कोई सलाह देना चाहेंगी?

शाहिद को सलाह देने के सवाल पर करीना ने कहा कि वो किसी को सलाह देने वाली कोई नहीं है। शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी कर रहे हैं।

करीना बोली, शाहिद ने मुझे मीडिया में आने से पहले बताया

 I would attend Shahid's wedding if invited: Kareena

करीना ने कहा कि मीडिया में शाहिद और मीरा की शादी की खबरें आने से पहले ही मुझे शाहिद ने इस बारे में बता दिया था और तभी करीना ने शाहिद को मुबारकबाद भी दी थी। करीना ने बताया कि कुछ महीने पहले वो यश राज फिल्म्स के एक कार्यक्रम में वो शाहिद से मिलीं थी।

इसी कार्यक्रम में शाहिद ने उन्हे बताया कि वो शादी करने जा रहे हैं। करीना का कहना है कि शाहिद फिल्मों में अच्छा काम कर रहे हैं। शाहिद के 'हैदर' में किरदार की भी करीना ने तारीफ की।

फिर पर्दे पर साथ नजर आएंगे शाहिद-करीना

 I would attend Shahid's wedding if invited: Kareena

शाहिद कपूर और करीना कपूर एक बार फिर पर्दे पर एक साथ दिखेंगे। आने वाली फिल्म 'उडता पंजाब' में दोनों साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और दिलजीत दोसंख भी मुख्य किरदारों में हैं।

हालांकि 'उड़ता पंजाब' में करीना और शाहिद रोमांस करते नहीं दिखेंगे। फिल्म में करीना एक डॉक्टर का रोल निभा रही हैं। करीना का कहना है कि अच्छी स्क्रिप्ट ना मिलने की वजह से वो शाहिद के साथ लंबे समय तक काम नहीं कर सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed