फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i will not marry with katrina says ranbir kapoor

बड़ा मोड़ः कैटरीना से शादी नहीं करेंगे रणबीर

Thu, 21 Aug 2014 07:47 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
i will not marry with katrina says ranbir kapoor

रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ को सिर्फ एक पुरानी दोस्त बताया, और साथ ही ये भी कहा कि वह ना ही तो इस साल और ना ही अगले साल शादी कर रहे हैं।

विज्ञापन


कैट और अपने 2015 में शादी के बंधन में बंधने के संबंध में रणबीर ने कहा, "मैं शादी के बारे में नहीं सोच रहा हूँ, मैंने फिल्मों से शादी कर ली है। मैं इस साल या अगले साल शादी नहीं कर रहा हूँ।"
विज्ञापन

नहीं‌ मिला मैं कैटरीना की मां से

i will not marry with katrina says ranbir kapoor

​इसके अलावा उन्होंने लंदन में कैट की माँ से मिलने वाली खबरों को भी बकवास बताया। "मैं कैट को काफी समय से अब तक जनता हूँ। वह एक पुरानी दोस्त है। उनकी माँ से मेरे मिलने की खबरें झूठी हैं।"​हालाँकि रणबीर की बहन करीना कपूर उनके रिश्ते के बारे में काफी खुले विचार रखती हैं।

वहीं रणबीर अपने निजी जीवन को निजी ही रखना चाहते हैं, इसी पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी की अपनी इच्छा होती है, अगर वह अपने निजी जीवन पर बात करने को लेकर सामान्य हैं तो ठीक है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपने व्यक्तिगत विचार भी बताना पसंद करूँगा। उन्होंने कहा, "मैं अपने निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं करूँगा।"

आ रही थीं साथ रहने की खबरें

i will not marry with katrina says ranbir kapoor

अभी कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के साथ रहने की खबरें आ रही थीं। खबरें तो यह तक आई थीं कि मुंबई में यह दोनों अलग रहने जा रहे हैं। उन्होंने जो घर लिया है उसे सजाने का काम शुरू हो चुका है।

लेकिन रणबीर कपूर ने ऐसी खबरों को न सिर्फ खारिज कर दिया बल्कि ऐसी बातों को खयाली पुलाव भी बताया। रणबीर के इस बयान के बाद समझ में नहीं आ रहा है कि इस रिश्ते में न जाने अभी कितने मोड़ आने बाकी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed