फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I want to do a dance-based film says Katrina

ऐसी बड़ी भी नहीं है कैटरीना की ये ख्वाहिश

Sun, 12 Oct 2014 07:52 AM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
I want to do a dance-based film says Katrina

बॉलीवुड आइटम नंबर 'शीला की जवानी' और 'चिकनी चमेली' और हाल ही में 'तू मेरी' में अपनी नृत्य प्रतिभा का परिचय दे चुकी अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि नृत्य प्रधान फिल्म में काम करने से उन्हें परहेज नहीं है, लेकिन फिल्म की कथा हॉलीवुड फिल्म 'स्टेप अप' की तरह अच्छी और मजबूत होनी चाहिए, जो कि एक नृत्य प्रधान फिल्म है।

विज्ञापन


अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'बैंग बैंग' की सफलता का लुत्फ उठा रहीं कैटरीना ने कहा, "मैं नृत्य के प्रति बेहद जुनूनी हूं। तो यदि नृत्य के साथ एक मजबूत पटकथा सामने आती है और वह 'स्टेप अप' की तरह बेहतरीन होती है, तो मैं जरूर इसमें काम करना चाहूंगी।''

विज्ञापन

बैंग बैंग में हुई तारीफ

I want to do a dance-based film says Katrina

​​​​कैटरीना ने 'बैंग बैंग' के अपने सहकलाकार अभिनेता ऋतिक रोशन के नृत्य कौशल की प्रशंसा की, लेकिन फिल्म में अपने काम के लिए कैटरीना को थोड़ी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।​​
​​
लेकिन आलोचनाओं से परेशान न होने वाली कैटरीना ने कहा, ''मेरा उसूल है जियो और जीने दो। यदि आपको मेरी फिल्में पसंद आती हैं, तो देखने आईए। यदि नहीं पसंद है, तो मत देखिए। आपको फिल्म देखने के लिए कोई मजबूर नहीं कर रहा।''


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed