{"_id":"7c8b9996-8e23-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"i-haven-t-even-met-salman-on-kick-chetan-bhagat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किक' के लिए मैं सलमान से मिला तक नहीं : चेतन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'किक' के लिए मैं सलमान से मिला तक नहीं : चेतन
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Sat, 16 Mar 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा लेखक चेतन भगत साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म 'किक' से पटकथा लेखन की शुरुआत कर रहे हैं। चेतन इन दिनों उड़ रही इस अफवाह से परेशान हैं कि सलमान खान ने 'किक' के लिए उनके द्वारा लिखी गई पटकथा को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह 'किक' फिल्म के लिए सलमान खान से कभी मिले तक नहीं।
विज्ञापन
निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर की फिल्म के बारे में उड़ रही अफवाह ने चेतन को विचलित कर दिया है। चेतन का कहना है कि बेहतर होगा कि यदि साजिद स्वयं इस मामले को स्पष्ट करें। नाडियाडवाला इस फिल्म से निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया के अलग-अलग सोर्सेज से यह खबरे आ रहीं हैं कि सलमान खान 'किक' के लिए लिखी हुई पटकथा से सहमत नहीं हैं। उन्होंने चेतन भगत से उसे बदलने के लिए कहा है।
विज्ञापन
चेतन ने कहा, "फिल्म को लेकर मैं सलमान से मिला तक नहीं हूं। पटकथा अभी पूरी भी नहीं हुई है। मैं साजिद नाडियाडवाला और उनकी टीम के साथ इस पर काम कर रहा हूं।"
यह फिल्म वर्ष 2009 में आई तेलुगू फिल्म 'किक' की हिंदी रीमेक है। नाडियाडवाला इस साल जून से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म की नायिका अभी तय नहीं हुई है।
सूत्र ने बताया, "यह सही है कि इन दिनों सलमान अपनी फिल्मों की पटकथा से लेकर निर्देशक, कैमरामैन, सहकलाकार भी खुद ही तय करते हैं, लेकिन यह उनके दोस्त साजिद नाडियाडवाला की फिल्म है और इसलिए सलमान कोई दखलअंदाजी नहीं करना चाहते।"