{"_id":"3c7b587e-be3d-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-cancer-free-says-manisha-koirala","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर बोली मनीषा, मेरा कैंसर ठीक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फेसबुक पर बोली मनीषा, मेरा कैंसर ठीक
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 16 May 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला का कैंसर ठीक हो गया है।
विज्ञापन
42 वर्षीय मनीषा को ओवरी के कैंसर की शिकायत थी।
अमेरिका में पिछले छह माह में इलाज के बाद अभिनेत्री का कैंसर अब ठीक हो गया है। अपने स्वस्थ होने की जानकारी अभिनेत्री ने फेसबुक अकाउंट पर दी।
मनीषा ने कहा कि जब कैंसर के ठीक होने का पता चला तो मैं खुशी से पागल हो उठी। अभी मुझे अपने स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी है।
मुझे विश्वास है कि आप लोगों की प्रार्थना और आशीर्वाद से धीरे धीरे मैं पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। कोइराला ने प्रशंसकों को स्नेह के लिए धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन
कैंसर से ठीक होने को अपना पुनर्जन्म मानने वाली मनीषा की पहली फिल्म 1991 की सुभाष घई निर्देशित सौदागर थी।