फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hustle 03 represent date out when and where to watch badshah ikka dee mc dino james show

Hustle 03: इस दिन से शुरू होने जा रहा है 'हसल 03- रिप्रेजेंट', शो में रैपर्स का दिखेगा डबल धमाका

Tue, 17 Oct 2023 02:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 17 Oct 2023 02:39 PM IST
सार

इन दिनों बॉलीवुड गानों के साथ-साथ लोगों के बीच हिप-हॉप गानों का लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। देश में कई ऐसे मेल और फीमेल रैपर हैं जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

विज्ञापन
Hustle 03 represent date out when and where to watch badshah ikka dee mc dino james show
हसल 03 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों बॉलीवुड गानों के साथ-साथ लोगों के बीच हिप-हॉप गानों का लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। देश में कई ऐसे मेल और फीमेल रैपर हैं जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं कई ऐसे रैप रियलिटी शोज हैं जो युवाओं को अच्छे मौके दे रहे हैं। इसी कड़ी में रैपर बादशाह, स्क्वाड बॉस इक्का, डी एमसी, डिनो जेम्स और ईपीआर का रैप शो 'हसल 03- रिप्रेजेंट' जल्द ही शुरू होने वाला है।

विज्ञापन

एमटीवी हसल 03 ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया का बेस्ट देसी हिप-हॉप कलाकारों के लिए सबसे बड़ा मंच तैयार है!तो फुल वॉल्यूम पर चिल्लाओ और दिखाओ अपना उत्साह क्योंकि आ गया है एमटीवी हसल 03 रिप्रेजेंट' इसके दो सीजन आ चुके हैं और दोनों सीजन ही लोगों को बहुत पसंद आए थे। अब इस बार ये शो नए थीम के साथ धमाका करने के लिए तैयार है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MTV Hustle (@mtvhustle)

विज्ञापन
विज्ञापन

Hustle 03 represent date out when and where to watch badshah ikka dee mc dino james show
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

रैप शो 'हसल 03- रिप्रेजेंट' में एक बार फिर से कोई और नहीं बल्कि फेमस रैपर बादशाह सुपर जज के रूप में नजर आने वाले हैं। रैप पावरहाउस और स्क्वाड बॉस डी एमसी, डिनो जेम्स और ईपीआर इस सीजन के साथ धांसू एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस बार फिर शो में बादशाह सुपर जज और इक्का, डी एमसी, डिनो जेम्स और ईपीआर शो को जज करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि, 'हसल 03- रिप्रेजेंट' का प्रीमियर 21 अक्टूबर 2023 को होगा। यह शो हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे एमटीवी और जियोसिनेमा पर देखा जा सकता है। शो में पिछली बार की तरह इस बार भी रैपर्स की बैटल देखने को मिलने वाली है। जहां इस बार भी शो में दमदार परफॉर्मेंस देखने के बाद जज और बादशाह उन्हें शो में आगे बढ़ने का मौका देंगे।

यह भी पढ़ें: 'द बकिंघम मर्डर्स' से होगी मामी फेस्टिवल की शुरुआत, उपलब्धि से करीना-हंसल गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed