Suniel Shetty: एक्टिंग के शुरुआती दिनों में क्रिटिक्स ने बजाई थी सुनील की बैंड, इसलिए नहीं छोड़ा बिजनेस
एक्टिंग के दिनों में सुनील शेट्टी की क्रिटिक्स ने बैंड बजा दी थी, कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। एक वक्त पर उन्होंने बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। सुनील शेट्टी एक एक्टर होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। सभी जानते हैं कि एक्टर का पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है, इसके साथ ही एक्टर कई होटल और कैफे के भी मालिक हैं और वह एक ब्रांड के भी मालिक हैं। वहीं, एक्टर हाल ही में शहनाज गिल के चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नजर आए हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी एक्टिंग और बिजनेस को लेकर बात की है।
फाइनेंशियली सिक्योर रहना जरूरी है
एक्टर ने शहनाज से बात करते हुए बताया कि मैं बिजनेसमैन तो शुरू से ही था। मैंने होटल मैनेजमेंट किया था। उन्होंने कहा मुझे जब एक्टिंग का मौका मिला तो पिता जी ने कहा कि एक ही जिंदगी है, कोशिश करके देख लो और मेरी फिल्में चल पड़ी, लेकिन उस दौरान क्रिटिक्स मे मेरी काफी बैंड बजा दी थी, कहा कि मुझे एक्टिंग नहीं आती है। मुझे ये नहीं आता मुझे वो नहीं आता। ऐसे में मैं अंदर से काफी ज्यादा डर गया और एक डर बैठ गया था कि क्या यह करियर रहेगा या फिर कितने वक्त रहेगा। इसलिए मैंने अपने बिजनेस को कभी भी छोड़ा नहीं क्योंकि आपको मेंटली और फाइनेंशियली सिक्योर रहना बहुत जरूरी है।
सेफ्टी के मकसद से शुरू किया बिजनेस
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि जैसे ही मुझे लगा कि मेरा एक्टिंग करियर है तो मैं इंवेस्टमेंट करता रहा, लेकिन बिजनेस नहीं किया। यह फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है कि जब आप पर एक टैग लग जाता है, तो आपके साथ हमेशा रह जाता है। जैसे कि मैं काफी खुश हूं कि मुझे एक्शन हीरो का टैग मिला है, जिसके कारण मैं इतने लंबे समय तक टिका रहा। इसमें बहुत सी अच्छाइयां भी हैं और बुराइयां भी हैं। हालांकि बाद में मैंने सेफ्टी के मकसद से बिजनेस को शुरू किया था।
रोचक: बॉलीवुड के इन सितारों ने अपने फैन से ही रचा ली शादी, लिस्ट में शिल्पा शेट्टी से लेकर आमिर खान तक शामिल
सीरिज हंटर में नजर आएंगे सुनील
आपको बता दें कि सुनील वेब सीरीज हंटर में नजर आने वाले हैं। वहीं, शहनाज गिल भी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान एक्ट्रेस को इसमें देखा गया था।
Sunil Grover: रातों-रात शो से दिखाया बहार का रास्ता, वर्षों बाद छलका इस एक्टर का दर्द