फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Quresi Shares Photos Of Yash Magazine From Cannes Film Festival

कान में साउथ सुपरस्टार यश के साथ घूमती नजर आईं हुमा कुरैशी! एक्ट्रेस ने तस्वीरें साझा कर सभी को चौंकाया

Sun, 17 May 2026 10:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 17 May 2026 10:29 PM IST
सार

Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शिरकत की है। इस बीच हुमा कुरैशी भी फेस्टिवल में इंजॉए करती नजर आईं। 

विज्ञापन
Huma Quresi Shares Photos Of Yash Magazine From Cannes Film Festival
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल हुईं, जिसके बाद उन्होंने कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कीं। अब ये तस्वीरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, क्योंकि इनमें कुछ खास है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन

मैं और यश कान घूम रहे हैं
दरअसल, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी आज कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। दिलचस्प बात ये रही कि एक्ट्रेस इन तस्वीरों में यश की मैगजीन के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- ‘मैं और यश कान घूम रहे हैं।’ साथ ही उन्होंने लिखा कि वे ‘टॉक्सिक’ फिल्म की कास्ट को काफी ‘मिस’ कर रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स 
पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स आना शुरू हो गए। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- 'राधिका पंडित कान आने के लिए फ्लाइट बुक कर रही हैं।' बता दें कि राधिका पंडित यश की पत्नी हैं। इसके अलावा जहां कई लोगों ने यश के स्वैग वाले स्टिकर्स शेयर किए, तो वहीं कई लोगों ने हुमा की तारीफ की। 


विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ फिल्म के बारे में 
यश के फैंस बेसब्री से फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कियारा और यश के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार हैं। इसमें यश डबल रोल में होंगे। इसके निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट टली हुई है और नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अबतक नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed