फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi Share Maalik Song Dil Thaam Ke BTS Video says Shot with so much joy fun blessed trending

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने शेयर किया 'दिल थाम के' का BTS वीडियो, फैंस बोले- 'शानदार प्रदर्शन...'

Tue, 01 Jul 2025 03:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 01 Jul 2025 03:09 PM IST
सार

Dil Thaam Ke BTS Video: हुमा कुरैशी ने आज राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' के गाने 'दिल थाम के' का एक शानदार बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इसे देखने के बाद फैंस खुश हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Huma Qureshi Share Maalik Song Dil Thaam Ke BTS Video says Shot with so much joy fun blessed trending
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq

विस्तार

राजकुमार राव की मालिक फिल्म का गाना 'दिल थाम के' दर्शकों का बेहद पसंद आया। इस गाने में हुमा कुरैशी ने धांसू डांस किया है। वहीं आज हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर इसका एक बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।   
विज्ञापन

 

हुमा का पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने आज राजकुमार राव की फिल्म मालिक का गाना 'दिल थाम के' का एक शानदार BTS वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। हुमा ने इस बीटीएस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'बहुत खुशी के साथ शूट किया गया... और आप लोग गाने को जो प्यार दे रहे हैं, वह इसे और बेहतर बना रहा है #DilThaamKe #BTS #fun #blessed #trending।'

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
हुमा की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा,'शानदार प्रदर्शन कभी भी आसान नहीं होता, बहुत प्रयास, ऊर्जा, तालमेल और व्यावसायिकता की आवश्यकता होती है', एक और फैन ने लिखा, '"दिल थाम के" - सिर्फ शीर्षक ने ही मेरे दिल की धड़कन बढ़ा दी...', एक और फैन ने लिखा, 'आप इतनी प्यारी क्यों है?'
विज्ञापन

फिल्म मालिक
फिल्म मालिक का निर्देशन पुलकित ने किया है। फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणी ने किया है। यह एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलाना प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed