Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने फराह खान के साथ शेयर किया फनी वीडियो, साकिब सलीम की भी दिखी मस्ती
Farah Khan: हुमा कुरैशी ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोरियोग्राफर फराह खान के साथ एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर प्रशंसक भी अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हुमा ने मालिक के गाने 'दिल थाम के' गाने का एक शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में उनके साथ फराह खान भी दिखाई दे रही हैं। साथ ही एक्टर साकिब सलीम और फराह के रसोइये दिलीप की मस्ती भी दिखाई दी। इस शानदार वीडियो के साथ हुमा ने कैप्शन में लिखा, 'दिल थाम के, जिसकी आपको जरूरत थी, आपको पता नहीं था... कब@farahkhankunderआपके रील को निर्देशित करती है- निर्देश बंद नहीं होते saqibsaleemऔर दिलीप लेकर आओ।'
फराह खान कुंदर ने इस पोस्ट पर कमेंट में लिखा, 'हाहाहाहाहाहा!!@rajkummar_rao तुम्हें बहुत याद किया गया', रोहित के वर्मा ने लाल दिल वाले इमोजी बरसाए, एक फैन ने लिखा, 'हुमा खूबसूरत है', एक और फैन ने लिखा, ' मजेदार', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे यह रील बहुत पसंद है', एक और फैन ने लिखा, 'मजा आ गया', एक और फैन ने लिखा, 'दिलीप को स्टार बनाया', एक और फैन ने लिखा, 'वाह वाह! दिलीप', एक और फैन ने लिखा, 'केवल साकिब में ही वो मालिक वाली वाइब थी', एक और फैन ने लिखा, 'दिलीप का डांस 1 नम्बर', एक और फैन ने लिखा, 'डांस बहुत पसंद आया।'
हाल ही में हुमा राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' के गाने 'दिल थाम के' में नजर आई थी। फिल्म 'मालिक' का निर्देशन पुलकित ने किया है। कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणी ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। राजकुमार के अलावा फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।