फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi appeal to companies to support small films, wrote this on social media deets Inside

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने कंपनियों से की छोटी फिल्मों का समर्थन करने की अपील, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Sun, 26 May 2024 08:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 May 2024 08:15 PM IST
सार

हुमा कुरैशी ने छोटी और स्वतंत्र फिल्मों का समर्थन करने के लिए ब्रांड्स/ कंपनियों से खास अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपने विचार साझा किए हैं।

विज्ञापन
Huma Qureshi appeal to companies to support small films, wrote this on social media deets Inside
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

77वां कान फिल्म महोत्सव हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें भारत का दबदबा देखने को मिला। इस कार्यक्रम एक दर्जन से अधिक फिल्में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की गईं। साथ ही, कई भारतीय ने भी रेड कार्पेट पर अपनी मौजूद दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे थे, जिन्हें फिल्मों से कोई लेना देना नहीं था। वे कुछ ब्रांडों ने प्रतिनिधि के रूप में वहां पहुंचे थे। अब हुमा कुरेशी इस बारे में अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

विज्ञापन

Rajniesh Duggall: 'यकीन' के लिए रजनीश दुग्गल थे पहली पसंद, प्रियंका चोपड़ा की वजह से हाथ से गई फिल्म?

विज्ञापन

हुमा कुरेशी ने कही यह बात

हुमा को साल 2012 में अपनी पहली ही फिल्म से कान में डेब्यू किया था। वे गैंग्स ऑफ वासेपुर के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर चलती नजर आई थीं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “कान फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा महोत्सव है, जहां कला का जश्न मनाया जाता है। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि इनमें से कुछ ब्रांड/कंपनियां जो सैकड़ों डॉलर खर्च करके ऐसे लोगों को भेजती हैं जिनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है, वे अब छोटी और स्वतंत्र फिल्मों का समर्थन करेंगे।" अभिनेत्री ने स्टोरी में आगे लिखते हुए  बताया कि उन्हें उन सभी महिलाओं पर गर्व है, जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा

वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा को आखिरी बार वेब शो महारानी के तीसरे सीजन में देखा गया था। वे फिलहाल, अपनी फिल्म गुलाबी की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसके अलावा वे जल्द ही अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 में भी नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने राजस्थान में इस फिल्म की शूटिंग की है।
Piyush Mishra: पीयूष मिश्रा ने किया खुलासा, बोले- अगर मैं फिल्म 'मैंने प्यार किया' कर लेता तो शायद स्टारडम...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed