{"_id":"d0221d84c5f7297d069c8d502e93653b","slug":"hrithik-spent-valentine-s-day-with-his-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर अकेले नहीं थे ऋतिक रोशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वैलेंटाइन डे पर अकेले नहीं थे ऋतिक रोशन
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Sat, 15 Feb 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
ऋतिक रोशन का तलाक भले ही हो गया हो लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर वह अकेले नहीं रहे।
विज्ञापन
इस बारे में आप ज्यादा अनुमान लगाएं उसके पहले ही हम आपको बता दें कि उन्होंने यह वैलेंटाइन डे अपनी किसी सीक्रेट प्रेमिका या किसी अभिनेत्री के साथ नहीं बिताया।
दरअसल ऋतिक ने यह वैलेंटाइन डे अपने दोनों बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। ऋतिक रोशन इन दिनों शिमला और मनाली में अपनी नई फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन ने वैलेंटाइन डे पर खासतौर पर छुट्टी ली। वह मनाली से सीधा मुंबई पहुंचे और अपना ज्यादातर समय अपने दोनों बच्चों के साथ बिताया। हालांकि इस दौरान वह अपनी पत्नी से नहीं मिले।
विज्ञापन
मालूम हो कि कुछ समय पहले ऋतिक रोशन अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ अलग हो चुके हैं। सुजैन पहले तो अपने मां-बाप के घर थीं लेकिन अब वह अलग रहने लगी हैं।