फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan to Host New TV Show

असल जिंदगी के नायकों से मिलवाने आ रहे हैं ऋतिक रोशन

Sun, 12 Jul 2015 06:41 PM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
 Hrithik Roshan to Host New TV Show

बॉलीवुड अभिनेताओं का टीवी की तरफ रुझान काफी ज्यादा है। सलमान खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन और सोनक्षी सिन्हा समेत कई स्टार टीवी पर दिखे हैं। इस सूची में ऋचिक रोशन का नाम भी जुड़ने जा रहा है। हालांकि ऋतिक इससे पहले भी टीवी पर दिख चुके हैं।

विज्ञापन


ऋतिक 2011 में डांस शो 'जस्ट डांस' के जज रह चुके हैं। अब ऋतिक रोशन जल्द ही डिस्कवरी चैनल पर एक कार्यक्रम 'रियल हीरोज' में दिखेंगे। ऋतिक रोशन इस शो को होस्ट करते नजर आएंगें।
विज्ञापन


डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, जिंदगी के असल हीरो के ऊपर बनाए गए इस कार्यक्रम का नाम 'रियल हीरोज है। इस शो को ऋतिक होस्ट करते नजर आएंगें। खबरों के मुताबिक शो की शुरुआत सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है|
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले शो में दिखेगी पहलवान संग्राम सिंह की जिंदगी

 Hrithik Roshan to Host New TV Show

डिस्कवरी पर आने वाले शो 'रियल हीरोज' का पहला शो हरियाणा के पहलवान संग्राम सिंह पर होगा। शो के पहले एपिसोड में उनके संघर्ष के दौर की कहानी होगी| शो में दिखाया जाएगा कि कैसे वे एक शारीरिक रूप से अक्षम कर देने वाली दुर्घटना से बाहर निकले।

संग्राम सिंह ने कार दुर्घटना के बाद चैंपियन बनने की ओर खुद को मोड़ा। संग्राम सिंह एक दुर्घटना के बाद पैरालाइज हो गए थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी एक अलग जगह बनाई।

ऋतिक रोशन खुद अपनी जिंदगी में ऐसा संघर्ष कर चुके हैं। उन्हें बचपन में हकलाने की दिक्कत थी। इसके अलावा वे हडि्डयों की भी एक बीमारी से परेशान थे। ऋतिक रोशन दोनों बीमारियों से पार पाते हुए सफल अभिनेता बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed