फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan talks on Romance With Kangana

कंगना के साथ संबधों पर पहली बार बोले रितिक रोशन

Wed, 02 Sep 2015 01:45 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan talks on Romance With Kangana

रितिक रोशन लंबे समय बाद फिर से दर्शकों के सामने आए हैं। लेकिन इस बार वो किसी फिल्म के साथ नहीं बल्कि पहली बार किसी म्युज़िक एलबम में नज़र आ रहे हैं। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या वे किसी के साथ डेट कर रहे हैं तो रितिक ने कहा, "मै सिंगल हूं और खुश हूं." रितिक रोशन का सुज़ैन से तलाक हो चुका है. पिछले दिनों खबरें आई थीं रितिक अभिनेत्री कंगना रनौत को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस एलबम में रितिक के साथ सोनम कपूर भी नज़र आएंगी, अपने इस अनुभव को बताते हुए सोनम कहती है "रितिक एक बेहतरीन कलाकार है और मैं उनके साथ एक मूवी भी करना चाहती हूं ". रितिक और सोनम इस वीडियों में पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करते नज़र आएँगे.

विज्ञापन

हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है

Hrithik Roshan talks on Romance With Kangana

फ़िल्म 'आशिकी' का गाना 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' अब हनी सिंह की आवाज में बनाया गया है. इस गाने को हृतिक रोशन और सोनम कपूर पर फ़िल्माया गया है. लंबे समय से फ़िल्म संगीत से गायब रहे हनी सिंह एक बार फ़िर अपने चाहने वालो के लिए नया एलबम ले कर आ रहे हैं.

हनी सिंह का काफ़ी समय से बॉलीवुड में कोई एलबम रिलीज़ न होने पर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन मंगलवार को इस एलबम के रिलीज़ के दौरान पत्रकारों ने जब हनी सिंह से इसकी वजह पूछी तो निर्माता भूषण कूमार ने बताया, "हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है, वे जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी से मिलेंगें, आज कुछ निजी कारणों से वो यहाँ मौजूद नहीं हैं".

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed