{"_id":"62d01cdb1c0aa84bdf172490","slug":"hrithik-roshan-spend-quality-time-rumored-girlfriend-saba-azad-see-viral-pics","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hrithik-Saba: सबा आजाद संग चिल करते दिखे ऋतिक रोशन, दोनों के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik-Saba: सबा आजाद संग चिल करते दिखे ऋतिक रोशन, दोनों के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Thu, 14 Jul 2022 08:11 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:11 PM IST
सार
सबा आजाद और अभिनेता ऋतिक रोशन को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है और दोनों के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग भी दिखाई देती है। लेटेस्ट तस्वीरों में भी दोनों साथ चिल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : insta-filmfare Verified
विस्तार
अभिनेता ऋतिक रोशन कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई बार इनकी सोशल मीडिया पोस्ट और केमिस्ट्री को देखने के पता चलता है कि दोनों की एक दूसरे के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग है। हाल ही में करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी दोनों ने साथ में शिरकत की थी और इस दौरान सबकी नजरें दोनों की केमिस्ट्री पर टिक गई थीं। अब एक बार फिर से दोनों को साथ चिल करते स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।
विज्ञापन
साथ चिल करते दिखे ऋतिक और सबा
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में ऋतिक और सबा दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है। दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। जहां एक तस्वीर में दोनों के हाथ में ड्रिंक है तो वहीं दूसरी तस्वीर में सबा ऋतिक के गले में हाथ डालकर मस्ती भरे अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन क के चेहरे पर भी खुशी साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
फैंस लुटा रहे जमकर प्यार
सबा और ऋतिक को फैंस साथ में काफी पसंद करते हैं और उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस दिल वाले इमॉटिकन्स के साथ जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। ऋतिक और सुजैन खान एक दूसरे से अलग होने के बाद अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं। खबरें हैं कि सुजैन खान भी अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
विज्ञापन