{"_id":"63b0347778b55a1bee1862b3","slug":"hrithik-roshan-shares-his-sons-hrehaan-hridhaan-reaction-to-koi-mil-gaya-says-feels-he-did-too-much-in-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: 'कोई मिल गया' को लेकर रेहान-रिदान ने बदल दिया पापा ऋतिक का नजरिया, एक्टर ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: 'कोई मिल गया' को लेकर रेहान-रिदान ने बदल दिया पापा ऋतिक का नजरिया, एक्टर ने खुद किया खुलासा
Sat, 31 Dec 2022 06:49 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ऋतिक रोशन अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं, जो 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। ऋतिक रोशन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। इनमें से एक है 'कोई मिल गया'। वर्ष 2003 में आई यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। दिलचस्प बात यह है कि यह ऋतिक की भी पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने खुद यह बात कही और साथ ही यह भी बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद उनके दोनों बेटों- रेहान और रिदान ने क्या प्रतिक्रिया दी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
ऋतिक रोशन ने हाल ही में इस बात का जिक्र किया कि जब उन्होंने अपने बेटों से 'कोई मिल गया' देखने को कहा तो एक्टर का नजरिया पूरी तरह बदल गया। ऋतिक को अहसास हुआ कि इस फिल्म में उन्होंने कुछ ज्यादा ही एफर्ट कर दिए। ऋतिक ने आगे कहा कि अपने बच्चों की आंखों से यह फिल्म देखने के बाद लगा कि इस फिल्म में कुछ कम किया जा सकता था।
विज्ञापन
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद दमदार वापसी को तैयार आमिर खान, KGF डायरेक्टर की फिल्म से करेंगे धमाका!
विज्ञापन
हाल ही में एक बातचीत के दौरान ऋतिक ने कहा, 'मैंने सोचा था कि मेरा सबसे शानदार प्रदर्शन 'कोल मिल गया' में रहा। मैं इस फिल्म के किरदार के काफी करीब था। हाल ही में बेहद गर्व के साथ मैंने अपने बेटों को अपनी यह फेवरेट फिल्म देखने को कहा। जब मैंने यह फिल्म उनकी आंखों से देखी तब अहसास हुआ कि इसमें कुछ ज्यादा ही हो गया। दुनिया एकदम से बदल गई।' ऋतिक ने आगे कहा, 'मेरे बच्चों ने यह फिल्म देखी। इसके बाद हमारे बीच काफी स्वस्थ चर्चा हुई। वे इस फिल्म को देखते हुए बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू थे।'
Nayanthara: हिंदी फिल्मों की दीवानी हैं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा, शाहरुख खान की यह फिल्म है सबसे पसंदीदा
बता दें कि 'कोई मिला गया' का निर्देशन ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन रोहित मेहरा के किरदार में नजर आए। उनके अलावा प्रीति जिंटा और रेखा भी अहम रोल में नजर आईं। यह फिल्म एक जादू नाम के एलियन की कहानी पर आधारित है, जो धरती पर फंस जाता है, ऋतिक रोशन उसका पता लगाते हैं और घर लौटने में उसकी मदद करते हैं।
Bold Movies: बोल्ड सीन्स के मामले में बॉलीवुड को टक्कर देती हैं ये हॉलीवुड फिल्में, सिर्फ अकेले में ही देखें