{"_id":"11be88460fe34485c3c231d171855993","slug":"hrithik-roshan-quit-from-shuddhi-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना के चलते ऋतिक ने छोड़ी 'शुद्घि'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना के चलते ऋतिक ने छोड़ी 'शुद्घि'
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने करण जौहर की फिल्म छोड़ दी है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन ने करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में काम करने से मना कर दिया है। इसके पीछे ऋतिक ने व्यक्गित कारण बताए हैं।
करण जौहर ऋतिक रोशन को लेकर 'शुद्धि' नाम की एक फिल्म बनाने वाले थे। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करने वाले थे। करण मल्होत्रा ने इसके पहले 'अग्निपथ' का निर्देशन कर चुके हैं।
इस फिल्म में ऋतिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब अचानक ही ऋतिक ने एक बड़ा फैसला लिया है। ऋतिक ने कहा कि मैं अब 'शुद्धि' का हिस्सा नही हूं।
मैं दोनों करण जौहर और करण मेल्होत्रा को शुभकामनाएं देता हूं। 'शुद्धि' मील का पत्थर साबित होगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि ऋतिक ने करीना कपूर की वजह से शुद्घि फिल्म छोड़ी है। ऋतिक और करीना ने कभी खुशी कभी गम के बाद किसी फिल्म में काम नहीं किया था।
ऋतिक के इस फिल्म को छोड़ने की एक और वजह बताई जा रही है। यह वजह फिल्म में शुरु होने में होने वाली देरी है।
इससे पहले करीना कपूर शूटिंग शुरू होने में देरी को लेकर नाराजगी जता चुकी थीं। तब करन ने उन्हें बाहर कर दिया था। देरी के कारण ऋतिक खुद अलग हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि करन फिल्म बनाने पर अड़े हैं। वह अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर ‘शुद्धि’ बनाएंगे।