फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik roshan facebook account hack

हैकर ने लगाई रितिक के फेसबुक अकाउंट में सेंध

Tue, 06 Sep 2016 05:28 PM IST
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 06 Sep 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
Hrithik roshan facebook account hack

तकनीकी तौर पर खासे माहिर माने जाने वाले फिल्म स्टार रितिक रोशन डाकुओं के शिकार हो गए। हम बात कर रहे हैं  डिजिटल डाकू हैकर्स की। आज एक टीन एज हैकर ने रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट में सेंध लगा दी। जब तक रितिक की टेक्निकल टीम हैकर को दबोच पाती तब तक हैकर अपना काम कर निकल गया। वह रितिक के फेसबुक खाते से फेसबुक लाइव फीड करता रहा।

विज्ञापन


‌उसकी लीला कुछ देर तक चलती रही, पर रितिक के फैंस ने ज्योंही हैकर की चोरी पकड़ी, वह अपनी दुकान समेट गया। रितिक की टीम ने हालात पर काबू पा लिया। उन्होंने आधिकारिक बयान जारी किया, मेरे फेसबुक खाते में किसी ने सेंध लगाई थी, मगर अब स्थि‌ति काबू में है। मेरी टेक्निकल टीम ने समस्या का समाधान कर लिया है। अब फिर से वह पेज मेरा है।
विज्ञापन


इम्पोस्टर मामला भी रहा था चर्चा में

रितिक के साथ ऐसा पहली बार नहीं है, जब सोशल मीडिया के चंगुल में वे फंसे हैं। इसी साल कंगना रनोट ने दावा कर सब को चौंका दिया था कि रितिक रोशन के मेल पर उनकी निरंतर बातें होती थीं। रितिक ने उन दावों को खारिज किया था। यह कहते हुए कि किसी और इंसान ने उनकी मेल आईडी बना कंगना को झांसे में रखा। वैसे शख्स को तकनीकी तौर पर इम्पोस्टर कहते हैं। वे कंगना के संग ऐसे किसी प्रकार के संपर्क में नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed