फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik officially files for divorce from Sussane

और अंततः अलग हो गए ऋतिक-सुजैन

Thu, 01 May 2014 12:03 PM IST
Updated Thu, 01 May 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Hrithik officially files for divorce from Sussane

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने औपचारिक रूप से अलग होने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी दर्ज कर दी है। मामले की सुनवाई 31 अक्टूबर को शुरू होगी। इस दिन तय होगा कि बच्चों की कस्टडी आखिर किसे दी जाएगी। तब तक दोनों बच्चे सुजैन यानी अपनी मां के साथ रहेंगे।

विज्ञापन

दिसंबर में किया था अलग रहने का फैसला

Hrithik officially files for divorce from Sussane

ऋतिक और सुजैन ने बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में बुधवार को तलाक की अर्जी दर्ज की है। पिछले साल दिसंबर में इन दोनों ने अलग रहने का फैसला किया था। मीडिया के माध्यम से इन्होंने अपने अलगाव को दुनिया के सामने पेश किया था। साथ ही लोगों से अपनी निजी जिंदगी ‌में निजता का सम्मान करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुए थे प्रयास

Hrithik officially files for divorce from Sussane

इन दोनों के अलग रहने के फैसले के बाद भी दोनों परिवारों की तरफ से बच्चों की खुशी के लिए इन दोनों को एक ही छत के नीचे लाने के प्रयास हुए थे। राकेश रोशन ने सुजैन के घर जाकर इस बारे में लंबी बात की थी लेकिन साथ रहने पर दोनों पक्ष राजी नहीं हुए थे। हालांकि बच्चों के स्कूली कार्यक्रम में ऋतिक और सुजैन ने कई बार साथ शिरकत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed