Homebound Box Office: तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बेदम फिल्म 'होमबाउंड', जानिए छठे दिन का कलेक्शन
Homebound Box Office Collection: फिल्म 'होमबाउंड' की रिलीज को आज बुधवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 26 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
विस्तार
फिल्म 'होमबाउंड' भारतीय दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। मगर, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अपना असर नहीं छोड़ पाई है। फिल्म की रिलीज को छह दिन पूरे हो गए हैं, मगर यह फिल्म लाखों में ही कलेक्शन कर रही है। जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर जैसे सितारों से सजी फिल्म का आज का कलेक्शन कैसा रहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में
बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत
नीरज घेवान के निर्देशन में बनी फिल्म 'होमबाउंड' भारत की ओर से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री बनी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। भारतीय सितारों ने भी इस फिल्म को देखने के बाद पॉजिटिव रिएक्शन दिए हैं। मगर, तारीफों के बीच फिल्म का बॉक्स ऑफिस कारोबार निराशाजनक है। शुक्रवार 26 सितंबर को फिल्म ने 30 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी।
Homebound Movie Review: दोस्ती, दर्द और समाज की बेड़ियों में जिंदा बची उम्मीद; एक कहानी जो आपको रुला देगी
आज भी कमजोर रहा कारोबार
फिल्म 'होमबाउंड' ने दूसरे दिन शनिवार को 55 लाख रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा। चौथे दिन सोमवार को कारोबार 23 लाख रुपये रहा। कल पांचवें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32 लाख रुपये रहा था। आज की कमाई भी लाखों में ही सिमटी रही। आज बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 31 लाख रुपये कमाए हैं।
कितना हुआ टोटल बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'होमबाउंड' का छह दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.26 करोड़ रुपये ही हो पाया है। फिल्म 'होमबाउंड' को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूर किया गया है। फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर के अलावा विशाल जेठवा भी मुख्य भूमिका में हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिल्म की कहानी को खूब सराहना मिल रही है।
विदेशी फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है फिल्म का प्रीमियर
फिल्म 'होमबाउंड' को कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है। प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े आयोजनों में ‘होमबाउंड’ की खूब तारीफ हुई। आलोचकों ने नीरज घेवान की संवेदनशील कहानी कहने की शैली को सराहा। लेकिन यही फिल्म जब भारत में आई तो दर्शकों को थिएटर तक खींचने में असफल रही।