फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hollywood SuperStar Leonardo DiCaprio Praises Assam Government's Efforts to end Poaching Of Rhinoceros

Leonardo DiCaprio: असम में इस साल नहीं गई किसी गैंडे की जान, राज्य सरकार की पहल से खुश हुए डिकैप्रियो

Thu, 09 Feb 2023 09:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 09 Feb 2023 09:58 PM IST
सार

हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो पूर्वोत्तर भारतीय राज्य में गैंडों के अवैध शिकार को रोकने के लिए असम सरकार के प्रयासों से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने उत्तर-पूर्व के राज्य में राइनो पोचिंग पर रोक लगाने में सफल हुई सरकार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी।
 

विज्ञापन
Hollywood SuperStar Leonardo DiCaprio Praises Assam Government's Efforts to end Poaching Of Rhinoceros
अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में पाए जाने वाले एक सींग वाले गैंडें पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इनको देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों राज्य में आते हैं। उत्तर-पूर्व के भारतीय राज्य में राइनो पोचिंग आम बात थी, लेकिन असम सरकार के अथक प्रयासों से साल 2021-2022 में एक भी राइनो का शिकार नहीं हुआ। इसी बात से सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो काफी खुश नजर आए। उन्होंने उत्तर-पूर्व के राज्य में राइनो पोचिंग पर रोक लगाने में सफल हुई सरकार को बधाई दी।

विज्ञापन

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने सोशल मीडिया पर पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में विलुप्त होने की श्रेणी में आए जानवर को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयास कार्यों की असम सरकार की सराहना की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, '2021 में भारतीय राज्य असम की सरकार में एक सिंगी राइनो के शिकार पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। इसके पीछे कारण यह है कि 2000 से लेकर 2021 के बीच 190 जानवरों को मारा गया था और ऐसा उनके सींग के कारण किया गया था। 1977 से पहली बार ऐसा हुआ है कि इस वर्ष किसी भी राइनो का शिकार नहीं हुआ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Leonardo DiCaprio (@leonardodicaprio)

विज्ञापन
विज्ञापन

Hollywood SuperStar Leonardo DiCaprio Praises Assam Government's Efforts to end Poaching Of Rhinoceros
गैंडा - फोटो : अमर उजाला

असम में 430 वर्ग किलोमीटर में फैले काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क को गैंडों का घर कहा जाता है। यह पार्क एक सींग वाले गैंडों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। गैंडों की पूरी आबादी की 60 फीसदी संख्या यहीं रहती है। यूनेस्को इसे वैश्विक धरोहर घोषित कर चुका है।

विज्ञापन

बता दें कि लियोनार्डो डिकैप्रियो अभिनेता होने के साथ-साथ एक पर्यावरणवादी हैं। वह अपने काम के माध्यम से जानवरों का रखरखाव करने का पूरा प्रयास करते हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो फाउंडेशन प्रोजेक्ट के माध्यम से वह विलुप्त हो रहे जानवरों का बचाव करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के लिए दान किए हैं।

यह भी पढ़ें: राखी को मिला आदिल के खिलाफ सबूत और मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आमिर अली, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed