{"_id":"5bbdb69a867a5528201e1007","slug":"hollywood-film-first-man-will-be-release-on-12th-of-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 को पर्दे पर आएगी फर्स्ट मैन, चांद पर मानव भेजने के अभियान की कहानी पर बनी है हॉलीवुड फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 को पर्दे पर आएगी फर्स्ट मैन, चांद पर मानव भेजने के अभियान की कहानी पर बनी है हॉलीवुड फिल्म
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
first man
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह बार के अकेडमी अवार्ड विजेता और ला ला लैंड के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक डेमियन शैजेल और अभिनेता रयान गोसलिंग यूनिवर्सल पिक्चर्स की फस्ट मैन के लिए फिर एक साथ आ रहे हैं। यह फिल्म नासा के चांद पर मानव भेजने के अभियान की कहानी पर केंद्रित है। फर्स्ट मैन में नील आर्मस्ट्रॉन्ग की भूमिका में अकेडमी अवार्ड के नॉमिनी रयान गोसलिंग दिखेंगे।
विज्ञापन
इसे भारत में 12 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। 75वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ओपनिंग फिल्म के तौर पर प्रदर्शित की गई इस फिल्म को लोगों से भरपूर सराहना मिली है।यह फिल्म जेम्स आरण् हेनसेन की किताब पर आधारित फिल्म है। इसमें इतिहास के सर्वाधिक खतरनाक अभियानों में से एक माने जाने वाले इस अभियान से जुड़े घटनास्थलों को दिखाया गया है।
विज्ञापन
गोसलिंग के साथ एमी अवार्ड और गोल्डन ग्लोब अवार्ड विजेता अभिनेत्री क्लेयर फॉय दिखाई देंगी। उन्होंने फिल्म में नील की पत्नी जेनेट आर्मस्ट्रॉन्ग की भूमिका निभाई है जो भावुक और साहसी महिला है। फिल्म के बारे में निर्देशक डेमियन शैजेल ने कहा मैं चांद पर उस पहले कदम की ओर बढ़ते वर्षों के अनुभव को जानना चाहता था। साथ ही मैं जानना चाहता था कि चांद पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति की क्या भावनाएं थीं। फिल्म में जेसन क्लार्कए पैट्रिक फुगिटए ईथन एम्ब्री और एबॉट भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
विज्ञापन