फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hollywood film 1917 earn has now grossed over 2100 crores worldwide

ऑस्कर अवॉर्ड के बाद फिल्म '1917' ने बॉक्स ऑफिस पर भी मचाया धमाल, दुनिया भर में कमाए 2100 करोड़ रुपये

Mon, 17 Feb 2020 10:10 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 17 Feb 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
hollywood film 1917 earn has now grossed over 2100 crores worldwide
1917 - फोटो : Social Media

प्रथम विश्व युद्ध पर आधारित हॉलीवुड फिल्म '1917' का दुनिया भर में धमाकेदार कमाई का सिलसिला बरकरार है। रिलायंस एंटरटेनमेंट, एंबलिन पार्टनर्स जैसे विभिन्न प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में अभी तक करीब 2100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई का यह सिलसिला अब भी जारी है। बॉक्स ऑफिस की सफलता के साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन


यह फिल्म दुनिया भर के अवॉर्ड समारोहों में भी अपना जादू बिखेर चुकी है। फिल्म को मिले पुरस्कारों की बात करें तो इनमें तीन अकादमी पुरस्कार, तीन क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड, दो गोल्डन ग्लोब और सात बाफ्टा समेत कई और खिताब शुमार हैं। भारत में यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा 17 जनवरी को रिलीज की गई है। वहीं ड्रीमवर्क्स पिक्चर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म को प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन


इस वॉर ड्रामा फिल्म में भीषण युद्ध से जुड़े दो ब्रिटिश सैनिकों की कहानी दिखाई गई है। इसमें जॉर्ज मैके ने लांस कॉर्पोरल स्कोफील्ड और डीन चार्ल्स चैपमैन ने लांस कॉर्पोरल ब्लेक का किरदार निभाया है। दोनों को एक मुश्किल मिशन दिया जाता है जिसके तहत उन्हें दुश्मनों के गढ़ में जाकर एक संदेश पहुंचाना होता है। इस मिशन की सफलता पर 1600 ब्रिटिश सैनिकों की जान दांव पर लगी होती है। फिल्म में मार्क स्ट्रॉन्ग, एंड्रयू स्कॉट, रिचर्ड मैडेन, क्लेयर डबर्क, कॉलिन फर्थ और बेनेडिक्ट कंबरबैच सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सैम मेंडेस ने किया है। सैम को 'अमेरिकन ब्यूटी', 'रोड टू पर्डिशन', 'रिवोल्यूशनरी रोड', 'स्कायफॉल' और 'स्पेक्टर' जैसी धुंआधार फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed