फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hiten Tejwani talks about TV actors fees They can easily earn Rs 1 crore in a year

Hiten Tejwani: 'वो तो आसानी से एक करोड़ रुपये कमा सकते हैं', हितेन तेजवानी ने टीवी एक्टर्स के बारे में की बात

Sat, 01 Feb 2025 06:50 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Feb 2025 06:50 PM IST
सार

टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी ने टीवी सितारों की फीस और उनके काम को लेकर कुछ बातें की हैं। उन्होंने कहा कि टीवी अभिनेता एक साल में आसानी से एक करोड़ रुपये कमा सकते हैं। 

विज्ञापन
Hiten Tejwani talks about TV actors fees They can easily earn Rs 1 crore in a year
हितेन तेजवानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता हितेन तेजवानी ने टीवी अभिनेताओं और उन्हें मिलने वाली सैलरी को लेकर कुछ बातें कही हैं। हितने ने कहा कि टीवी एक्टर्स आराम से साल में एक करोड़ रुपये कमा सकते हैं। उन्होंने 'घर एक मंदिर', कुटुंब और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे कई अन्य शो में काम किया है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

हितेन ने कही टीवी अभिनेताओं की सैलरी की बात
हितेन से पूछा गया कि एक टेलीविजन अभिनेता कितना पैसा कमा सकता है और उन्होंने डिजिटल कमेंट्री को बताया, "अगर हम 30 दिनों की शूटिंग के लिए कम से कम 7 लाख रुपये की गणना करें, तो यह एक साल में 84 लाख रुपये होता है और फिर कुछ विज्ञापन या कोई प्रदर्शन होता है जिसमें कोई व्यक्ति  डांस करता है तो वे आपको थोड़ा अतिरिक्त भुगतान करेंगे, तो यह 1 करोड़ रुपये तक जा सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रांत मैसी ने कही ये बात
अभिनेता विक्रांत मैसी ने साझा किया था कि वह टेलीविजन में अपने कार्यकाल के दौरान एक महीने में 35 लाख रुपये कमा रहे थे, जब उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया। YouTube चैनल Unfiltered by Samdish पर एक चैट में, विक्रांत ने साझा किया था, “मैंने टीवी में काम करते हुए बहुत पैसा कमाया। मैंने 24 साल की उम्र में अपना पहला घर खरीदा, मैं प्रति माह 35 लाख कमा रहा था। मेरे जैसे परिवार के लिए यह बहुत था, जहां हमें गुजारा करने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। घर खरीदने के बाद, कर्ज चुकाने के बाद, अपने माता-पिता को बेहतर जिंदगी देने के बाद भी मैं चैन से सो नहीं पाता था। मैंने उस समय नौकरी छोड़ दी क्योंकि अच्छा काम ज्यादा जरूरी लगा। मेरी सारी बचत खत्म हो गई थी और शीतल (उनकी पत्नी) मुझे ऑडिशन में शामिल होने के लिए पैसे उधार देती थीं।”
विज्ञापन

इतनी फीस लेते हैं ये सितारे
खबरों की मानें तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दिलीप जोशी एक एपिसोड के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये फीस लेते हैं। रूपाली गांगुली को अनुपमा से घर-घर में खूब पहचान मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 लाख से 3 लाख रुपये तक लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed