फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Himanshi Khurana Announces Breakup With Asim Riaz Due To Different Religious Beliefs know Full details

Himanshi-Asim Breakup: धर्म के कारण बिग बॉस 13 कपल 'आसिमांशी' का हुआ ब्रेकअप, हिमांशी खुराना ने किया एलान

Wed, 06 Dec 2023 07:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

'बिग बॉस 13' के लव बर्ड्स हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है।

विज्ञापन
Himanshi Khurana Announces Breakup With Asim Riaz Due To Different Religious Beliefs know Full details
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : Instagram

विस्तार

बिग बॉस के इतिहास में बहुत ही कम कपल्स ऐसे रहे हैं, जिनका रिश्ता शो खत्म होने के बाद भी रहा हो। इन्हीं में से एक मशहूर पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना और आसिम रियाज भी हैं। दोनों बिग बॉस के घर से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां दोनों के फैंस कपल को जल्द से जल्द शादी करते देखना चाहते हैं, वहीं अब एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर सभी का दिल टूट जाएगा। दरअसल, हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। अपनी राहें जुदा होने का एलान खुद हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर किया, जिसने उनके फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हिमांशी खुराना-आसिम रियाज ने किया ब्रेकअप
'बिग बॉस 13' के लव बर्ड्स हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। जी हां, सही सुना आपने। अगर आप 'आसिमांशी' के फैन हैं तो यह सच में आपके लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। पंजाबी सिंगर ने एक्स हैंडल पर आसिम रियाज के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक बयान साझा किया। हिमांशी ने ब्रेकअप के कारण का खुलासा करते हुए बताया कि वे दोनों अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से अपनी राहें अलग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav: 'चुप चुप के' के सेट पर असली में हुई थी राजपाल यादव की पिटाई, अभिनेता का खुलासा सुन सब हैरान

अलग-अलग धर्मों के कारण हुए अलग
हिमांशी ने चार साल का अपना रिश्ता खत्म होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'हां, हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी समय साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए हम अपनी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के प्रति अपने प्रेम का त्याग कर रहे हैं। हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है. हम आपसे हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं... हिमांशी।'

ऐसे हुआ प्यार
आपको बता दें, हिमांशी और आसिम रियाज के ब्रेकअप की खबरें पिछले महीने से चल रही हैं। आसिम रियाज द्वारा सिंगर को उनके जन्मदिन पर विश न किए जाने के बाद इन अफवाहों को हवा दी थीं। आखिरकार खुलासा हो गया है कि हिमांशी और आसिम अब कपल नहीं हैं। दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो हिमांशी और आसिम पहली बार 'बिग बॉस 13' के घर में मिले थे और दोनों को प्यार हो गया था। हिंमांशी ने आसिम के लिए अपने नौ साल पुराने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। हिमांशी और आसिम कई म्यूजिक वीडियो में भी एक-साथ नजर आ चुके हैं। 
Jaya Bachchan Mother: हॉस्पिटल में भर्ती हुईं जया बच्चन की मां, हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहीं इंदिरा भादुड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed