{"_id":"6570612c4d570f65ef07f943","slug":"amitabh-bachchan-wife-jaya-bachchans-mother-indira-bhaduri-admitted-to-hospital-due-to-heart-issues-reports-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaya Bachchan Mother: हॉस्पिटल में भर्ती हुईं जया बच्चन की मां, हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहीं इंदिरा भादुड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaya Bachchan Mother: हॉस्पिटल में भर्ती हुईं जया बच्चन की मां, हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहीं इंदिरा भादुड़ी
Wed, 06 Dec 2023 05:25 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 06 Dec 2023 05:25 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी 93 वर्ष की हैं।
विज्ञापन
इंदिरा भादुड़ी, जया बच्चन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और राजनेता जया बच्चन की मां को लेकर एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी को हाल ही में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें, 93 वर्ष की इंदिरा को हार्ट संबंधी समस्या है, जिसकी वजह से जल्द ही उनकी सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
पेसमेकर सर्जरी से गुजरेंगी इंदिरा भादुड़ी
आए दिन पैपराजी के साथ झगड़ा करने के कारण सुर्खियों में रहने वाली जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को बुधवार (6 दिसंबर) को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 93 वर्ष की हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इंदिरा भादुड़ी की पेसमेकर सर्जरी की जाएगी। पेसमेकर सर्जरी उन लोगों की की जाती हैं, जिनके हृदय में समस्या होती है। पेसमेकर लगाने की नौबत तब आती है, जब हृदय बहुत धीमी गति से धड़कता है या रुक जाता है, जिससे बेहोशी या चक्कर आने लगते हैं।
विज्ञापन
Kumud Mishra: रणबीर कपूर और सलमान खान के अभिनय में क्या है अंतर? कुमुद मिश्रा ने साझा किया अपना अनुभव
विज्ञापन
'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग में दिखी थीं जया बच्चन
आपको बता दें, बीते दिन जया बच्चन को अपने नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग पर देखा गया था। वह इन ग्रैंड प्रीमियर में अपने पति अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या, श्वेता नंदा, नव्या नवेली नंदा सहित पूरे बच्चन परिवार के साथ पहुंची थीं। इवेंट से पूरे बच्चन परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अगस्त्य नंदा, जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर 7 दिसंबर को रिलीज होगी।
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई मिसेज सोढ़ी, मोनाज मेवावाला ने जेनिफर मिस्त्री को किया रिप्लेस
इस फिल्म में नजर आई थीं जया
जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र की पत्नी और रणवीर सिंह की दादी का किरदार निभाया था। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में थे।
Childrens TV Crisis: बच्चों के टीवी संकट को देखते हुए CMF करेगा शिखर सम्मेलन, नेटफ्लिक्स-यूट्यूब होंगे शामिल