फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hilary Duff welcomes baby girl with bf Matthew Koma

हिलेरी डफ के घर आई नन्ही परी, बिन ब्याहे दूसरी बार बनीं मां

Tue, 30 Oct 2018 07:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
Hilary Duff welcomes baby girl with bf Matthew Koma
Hilary Duff - फोटो : instagram
अमेरिकी एक्ट्रेस, सिंगर, नोवेलिस्ट और एंटरप्रेन्योर हिलेरी डफ दूसरी बार मां बनी हैं। हिलेरी ने बेटी को जन्म दिया है। यह बच्चा हिलेरी और उनके ब्वॉयफेंड मैथ्यू कोमा का है। इससे पहले भी हिलेरी एक बेटे की मां हैं। 
विज्ञापन


खुद हिलेरी ने यह न्यूज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने चाहने वालों से शेयर की है। हिलेरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- घर में नन्हें मेहमान के आने की हमें बहुत खुशी है। ये हमारी लक्की चार्म है। इसके साथ ही उन्होंने बेबी गर्ल का नाम बैंक वायलेट बेयर रखा है।
विज्ञापन


जब हिलेरी से उनके ब्वॉयफ्रेंड से शादी के विषय में पूछा गया तो उन्होंने बताया- मुझे अभी तक ऐसा लगा नहीं कि मुझे शादी करके टैग लाइन देने की जरूरत है। हम दोनों अपनी लाइफ में बेहद खुश है। अभी हमारा पूरा फोकस नन्हें मेहमान की तरफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Banks Violet Bair❤️ this little bit has fully stolen our hearts! She joined our world at home on Thursday afternoon and is absolute magic ✨

A post shared by Hilary Duff (@hilaryduff) on



बता दें कि 30 साल की हिलेरी ने पिछले साल दिसंबर में कन्फर्म किया था कि मार्च में अलग होने के बाद वह फिर से मैथ्यू के साथ आ गई हैं। बता दें हिलेरी ने अपने प्रेग्नेंसी का खुलासा बीते जून को किया था। हिलेरी ने बताया कि उन दिनों उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनका पूरा ख्याल रखा।  

साल 2000 में मेडिकल ड्रामा 'शिकागो होप' से एक्टिंग करियर शुरू करने वालीं हिलेरी को 2001 में टीवी सीरीज 'लिजी मैकग्वायर' से प्रसिद्धि मिली। इस सीरीज पर 2003 में फिल्म भी बन चुकी है। एक्टिंग से इतर हिलेरी की आवाज भी हजारों-लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी है। 2002 में हिलेरी ने 'सांटा क्लाउज लेन' से म्यूजिकल करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed