{"_id":"5b3482f04f1c1b13358b920a","slug":"high-rated-gabru-varun-dhawan-shraddha-kapoor-song-from-nawabzaade-film-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हाई रेटेड गबरू’ बने वरुण धवन, गुरू रंधावा के इस गाने पर श्रद्धा के साथ मचाया धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘हाई रेटेड गबरू’ बने वरुण धवन, गुरू रंधावा के इस गाने पर श्रद्धा के साथ मचाया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा के गाने इन दिनों कई दिलों धड़कन बने हुए है। यही वजह है जो बॉलीवुड के कई निर्देशक उनके पूराने गाने को रीक्रिएट करके अपनी फिल्मों में डाल रहे हैं। फिल्म 'तुम्हारी सुलु', 'हिंदी मीडियम' और 'ब्लैकमेल' के बाद अब उनके एक और सुपरहिट गाने ‘हाई रेटेड गबरू’ को फिल्म में रीक्रिएट किया गया है। इस गाने में एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की जोड़ी डांस करती नजर आ रही है।
गाने का नया वर्जन डांस पर आधारित फिल्म ‘नवाबजादे’ में देखने को मिलेगा। 'हाई रेटेड गबरू’ गाने के इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘हाई रेटेड गबरू’ गाने को शेयर किया है। जिसमें श्रद्धा और वरुण एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये गाना फिल्म में वरुण और श्रद्धा का स्पेशल अपीयरेंस सॉन्ग है। पहले वाले सॉन्ग की तरह ही ये भी आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा।
हालांकि वरुण और श्रद्धा इस फिल्म में बस इसी गाने में ही नजर आने वाले हैं। पता हो कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर दूसरी बार बड़े परदे पर नजर साथ दिखेंगे। इससे पहले यह जोड़ी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में नजर आ चुकी है। बात करें ‘नवाबजादे’ की तो इस फिल्म में ‘एबीसीडी 2’ के राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश जैसे एक्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘रेस 3’ के डायेरेक्टर रेमो डिसूजा ने किया है।
विज्ञापन
यहां सुनें गाना