{"_id":"611654c23f463628f44457c5","slug":"high-court-of-kerala-dismisses-a-petition-filed-by-christian-association-on-film-eesho","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eesho: फिल्म ईशो को लेकर केरल हाईकोर्ट ने क्रिश्चियन एसोसिएशन की याचिका को किया खारिज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Eesho: फिल्म ईशो को लेकर केरल हाईकोर्ट ने क्रिश्चियन एसोसिएशन की याचिका को किया खारिज
Fri, 13 Aug 2021 04:59 PM IST
संकल्प सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Eesho movie controversy
- फोटो : Social media
केरल हाईकोर्ट ने मलयालम फिल्म ईशो पर दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म को रिलीज होने से रोकने के लिए क्रिश्चियन एसोसिएशन ने याचिका को कोर्ट में दायर किया था। कई क्रिश्चियन लोगों ने इस फिल्म को बंद करने की मांग की थी।
विज्ञापन
उनका कहना था कि फिल्म उनकी धार्मिक भावनाओं को आहात पहुंचा रही है। इस कारण इसे कोर्ट जल्द से जल्द रिलीज होने से पहले बैन करे। कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा एक बेंच का गठन किया गया, जिसने क्रिश्चियन एसोसिएशन द्वारा दायर की गई इस याचिका को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का जब पोस्टर रिलीज हुआ था। उसके बाद से ही इसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। उस दौरान रिलीज किए गए इस पोस्टर की टैगलाइन पर "Not from the Bible" लिखा हुआ था। अर्थात ये बाइबल से नहीं है।
विज्ञापन
कई ऑब्जेक्शन के आने के बाद फिल्म निर्माताओं ने पोस्टर को चेंज करते हुए एक नया पोस्टर रिलीज किया। इस फिल्म को नादिरशाह डायरेक्ट कर रहे हैं। नादिरशाह के बचाव में कई फिल्म मेकर्स और धार्मिक विशेषज्ञ साथ खड़े हैं।