Rani MukerjI: रानी मुखर्जी पर चढ़ा दुर्गा पूजा का रंग, ग्रीन साड़ी में सज धजकर पंडाल में जमकर किया धुनुची डांस
दुर्गा पूजा पंडाल में रानी मुखर्जी माता रानी की मुर्ति के सामने अन्य महिलाओं के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा का उत्साह अपने चरम पर है। बी-टाउन के बड़े सितारे पंडाल में हर दिन सजधजकर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री रानी मुखर्जी हर दिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर माता की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अष्टमी के मौके पर ऑलिव ग्रीन साड़ी में सजधजकर पंडाल में नजर आईं। इस दौरान रानी ने माता की मूर्ति के सामने जमकर डांस भी किया।
ऑलिव ग्रीन साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं रानी
रानी मुखर्जी ऑलिव ग्रीन कलर की टिशू सिल्क साड़ी और बिंदी में बला की खूबसूरत लगीं। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। दुर्गा पूजा पंडाल में रानी माता रानी की मुर्ति के सामने अन्य महिलाओं के साथ जमकर डांस करती हुई भी नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रानी मुखर्जी ने पंडाल में धुनुची डांस भी किया। इस दौरान अभिनेत्री का बाकई में देखने लायक था।
वो अदाकारा जिसने फिल्मों में भाई संग किया रोमांस
रानी मुखर्जी ने किया धुनुची डांस
रानी मुखर्जी ऑलिव ग्रीन कलर की टिशू सिल्क साड़ी और बिंदी में बला की खूबसूरत लगीं। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। दुर्गा पूजा पंडाल में रानी माता रानी की मुर्ति के सामने अन्य महिलाओं के साथ जमकर डांस करती हुई भी नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रानी मुखर्जी ने पंडाल में धुनुची डांस भी किया। इस दौरान अभिनेत्री का बाकई में देखने लायक था।
Sumona Chakravarti: दुर्गा पूजा में 'भूरी' ने झूमकर किया धुनुची डांस, एक्ट्रेस ये रूप देख फंटी रह जाएंगी आंखें
सुमोना का धुनुची डांस वायरल
बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा की पत्नी की भूमिका निभाने के लिए पहचनी जाने वाली सुमोना चक्रवर्ती का डांस वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। सुमोना इस वीडियो में धुनुची डांस करते हुए नजर आ रही हैं। सुमोना जिस अंदाज से डांस कर रही हैं, वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सुमोना हाथ में ही नहीं, मुंह में भी धुनुची (धूल होल्डर) लेकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में सुमोना के अलावा कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ और 'दृश्यम' एक्ट्रेस इशिता दत्ता भी नजर आ रही हैं।
Koffee with Karan 8: खुलेगा दीपिका-रणवीर की सीक्रेट सगाई का राज, करण के शो की पहली झलक आई सामने