फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   heroins shoot first

प्रेगनेंसी के दौरान भी इन एक्ट्रेस ने किया काम

Tue, 25 Mar 2014 12:35 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
heroins shoot first

हिंदी फिल्मों के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग से करीब साल भर पहले अमिताभ और जया बच्चन की शादी हुई थी। शूटिंग के दौरान जया गर्भवती थीं और अमिताभ फिल्म को इस बात के लिए भी याद करते हैं। फिल्म के बाद दोनों की पहली संतान श्वेता का जन्म हुआ था। असल में फिल्मों में ऐस कई मौके आए हैं, जब हीरोइनें शूटिंग के दौरान गर्भवती थीं और इसके बावजूद उन्होंने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।

विज्ञापन


प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग करती रहीं काजोल

heroins shoot first

फिल्म ‘वी आर फैमेली’ और ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ की शूटिंग के दौरान काजोल दूसरी बार मां बनने वाली थीं। करन जौहर और अजय देवगन ने शूटिंग में उनका पूरा खयाल रखा। शूटिंग खत्म होने के बाद काजोल ने अपने बेटे युग को जन्म दिया। इससे पहले उनकी बेटी थी, न्यासा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग से पहले प्रेग्नेंट हो गई नंदिता दास

heroins shoot first

नंदिता दास को निर्देशक ओनीर की फिल्म ‘आई एम’ की शूटिंग करनी थी और वह प्रेगनेंट हो गईं। लेकिन उन्होंने घर बैठने के बजाय शूटिंग को तवज्जो दी और पांचवे महीने तक में शूटिंग की। रोचक बात यह कि फिल्म में उन्हें ऐसी युवती का रोल निभाना था, जो अकेली रहती है मगर मां बनना चाहती है।

विज्ञापन

दूसरी गर्भावस्‍था में जूही थीं शूट पर

heroins shoot first

जूही चावला भी दो बच्चों की मां हैं और गर्भावस्था के दिनों में वह लगातार काम करती रहीं। जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं तब उन्होंने अमेरिका में एक स्टेज शो का प्रस्ताव स्वीकार किया था।

जबकि दूसरी बार गर्भवती होने के दौरान वह फिल्म ‘झंकार बीट्स’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वह एक गर्भवती गृहिणी की ही भूमिका निभा रही थीं।

फिल्म छोड़ने के बजाए श्री ने पूरी की शूटिंग

heroins shoot first

फिल्म ‘जुदाई’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को पता चला कि वह प्रेगनेंट हैं। उन्होंने फिल्म छोड़ने के बजाय इसका काम पूरा किया और फिल्मों से ब्रेक ले लिया। जाह्नवी के जन्म के बाद दूसरी बेटी खुशी के होने से पहले वह फिल्मों से दूर थीं। परंतु पति बोनी कपूर की फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ के सेट पर अक्सर नजर आती थीं।

प्रेग्नेंसी में फराह ने पूरा किया फिल्म का निर्देशन

heroins shoot first

फराह खान फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का निर्देशन करते हुए प्रेगनेंट हुईं। लेकिन उन्होंने काम नहीं रुकने दिया। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और प्रमोशन के दौरान वह लगातार सक्रिय रहीं। मीडिया को घर बुला कर इंटरव्यू दिए। फराह को एक साथ तीन संतानें हुईं। एक बेटा और दो बेटियां।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed