फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   heroin couldn't pass ba

ग्रेजुएट भी नहीं हैं आपकी ये चहेती नायिकाएं

Wed, 19 Mar 2014 09:33 AM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
heroin couldn't pass ba

देखने में खूबसूरत, फराटेदार अंग्रेजी बोलती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रसेस की पढ़ाई जानेंगे तो आप के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इन हीरोइनों में से कई तो ग्रेजुऐट भी नहीं है तो कई केवल छठवीं तक ही पढ़ी हुई हैं। यानि कि कुछ छठवीं, कुछ दसवीं तो कुछ केवल बारहवीं तक ही पढ़ी हुई हैं। इनमें काजोल से लेकर दीपिका तक कई हीरोइनों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


कैटरीना का हाल सबसे बुरा

heroin couldn't pass ba

पर्दे पर कयामत ढ़ाने वाली खूबसूरत हीरोइन कैटरीना कैफ का हाल तो पढ़ाई में और भी बुरा रहा। कैटरीना हांग-कांग में पैदा हुई थीं। इसके बाद चाईना, जापान, स्वीटजरलैंड, पोलेंड, जर्मनी, इंग्लैंड जैसे कई देशों में वह रह चुकी हैं।

कैट ने 14 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरु कर दी थी पर इस चक्कर में पढ़ाई के लिए उनके पास कोई वक्त नहीं रहा। एकेडमिक क्वालिफिकेशन के मामले में कैट के पास कुछ भी नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

छठवीं तक ही पढ़ी हैं करिश्मा

heroin couldn't pass ba

हॉट एक्ट्रस करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में आते ही तहलका मचा दिया था। करिश्मा ने कई सुपरहिट फिल्में दी और सेक्सी हीरोइन का तमगा भी हासिल किया। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि करिश्मा केवल छठवीं कक्षा तक पढ़ी हुई हैं।

विज्ञापन

हाईस्कूल भी नहीं कर पाईं काजोल

heroin couldn't pass ba

तनुजा की बेटी काजोल ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री की। 'बेखुदी' उनकी पहली फिल्म थी। इस हीरोईन ने अदाकारी में बॉलीवुड में अव्वल स्‍थान भी पाया लेकिन स्टडी के मामले में तो वह हाईस्कूल तक नहीं कर पाई।


दीपिका भी नहीं हैं ग्रेजुऐट

heroin couldn't pass ba

आज की दौर की सबसे कामयाब हीरोईन दीपिका पादुकोण ने बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज से ग्रेजुऐशन करने के लिए दाखिला तो लिया लेकिन फिर मुड़ गई मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर। इन सबके बीच दीपिका को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। सूत्रों के अनुसार दीपिका ने इग्नू से पत्राचार द्वारा बीए करने के लिए दाखिला तो लिया पर पूरा कभी नहीं कर पाईं।


अनुष्का कर रहीं ग्रेजुऐशन का प्रयास

heroin couldn't pass ba

अनुष्का शर्मा ने बैंगलोर से अपनी पढ़ाई की शुरआत की थी। आर्मी स्कूल से 12 करने के बाद उन्होंने माउंट कार्मेल कॉलेज में दाखिया लिया लेकिन फिर वह मॉडलिंग की दुनिया में खो गईं और अपनी ग्रेजुऐशन तक पूरी नहीं कर पाईं।

अब सुनने में आया है कि ये नायिका पत्राचार के माध्यम से ग्रेजुऐशन करने के प्रयास कर रही है।

 

करीना कपूर को पढ़ाई छोड़ने का है मलाल

heroin couldn't pass ba

करीना कपूर को अपनी पढ़ाई पूरी न कर पाने का मलाल आज तक है। वह अपने इंटरव्यूज में भी इस बात को कह चुकी हैं। करीना ने स्कूलिंग मुंबई के एक स्कूल से की तो मुंबई के ही एक कॉलेज से दो साल का बीकॉम भी किया।

लेकिन एक्टिंग की दुनिया में मिली कामयाबी उनको पढ़ाई से दूर कर गई। वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed