फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini presented dance during Vrindavan Mahotsav organised by Pandit Hariprasad Chaurasia in Bhubaneswar

Hema Malini: होली पर भुवनेश्वर में वृंदावन महोत्सव में शामिल हुईं हेमा मालिनी, मंच पर दी सुंदर नृत्य प्रस्तुति

Fri, 14 Mar 2025 11:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Mar 2025 11:04 PM IST
सार

Hema Malini: बॉलीवुड अभिनेत्री और उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी आज शुक्रवार 14 मार्च को भुवनेश्वर में वृंदावन महोत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Hema Malini presented dance during Vrindavan Mahotsav organised by Pandit Hariprasad Chaurasia in Bhubaneswar
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई

विस्तार

अदाकारा और भाजपा सांसद हेमा मालिनी एक प्रशिक्षित नृत्यांगना भी हैं। अक्सर वे मंच पर प्रस्तुति देकर फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। आज शुक्रवार 14 मार्च को होली के अवसर पर वे भुवनेश्वर में वृंदावन महोत्सव में शामिल हुईं। यहां उन्होंने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन


Salman Khan: 'सिकंदर' के सेट पर सलमान खान ने बच्चों के साथ खेली होली, फिल्म के लिए डबिंग करते भी दिखे भाईजान

विज्ञापन

Hema Malini presented dance during Vrindavan Mahotsav organised by Pandit Hariprasad Chaurasia in Bhubaneswar
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने आयोजित किया महोत्सव
हेमा मालिनी के अभिनय से सभी वाकिफ हैं। वे अब राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं। इसके अलावा उनके पास एक और प्रतिभा है। हेमा मालिनी प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। आज शुक्रवार को होली के अवसर पर उन्होंने वृन्दावन महोत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुति दी। भुवनेश्वर में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने इस महोत्सव का आयोजन किया। 
 

Hema Malini presented dance during Vrindavan Mahotsav organised by Pandit Hariprasad Chaurasia in Bhubaneswar
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई

वृंदावन गुरुकुल गईं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने जानकार दी कि कल गुरुवार को वे वृंदावन गुरुकुल में गईं। हेमा मालिनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'कल मुझे होली की पूर्व संध्या पर पंडित हरि प्रसाद चौरसिया जी के वृंदावन गुरुकुल में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ'। पंडित हरिप्रसाद चौरसिया मशहूर बांसुरी वादक हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

विज्ञापन

Hema Malini presented dance during Vrindavan Mahotsav organised by Pandit Hariprasad Chaurasia in Bhubaneswar
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई

कई शानदार फिल्मों में किया है काम
हेमा मालिनी ने अभिनय की दुनिया में खूब नाम कमाया है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। इनमें प्रेम नगर, हाथ की सफाई, त्रिशूल, शोले, सीता और गीता, सत्ते पे सत्ता, पत्थर और पायल और बागबान जैसी फिल्में शामिल हैं। हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा सांसद हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल है। 

Varun Dhawan: धूम मचाने को तैयार 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का होली सॉन्ग, वरुण ने साझा किया बीटीएस वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed