फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Heeramandi Web Series Of Sanjay Leela Bhansali Reveal It took Years To Work On Moin Beg Script

Heeramandi: संजय लीला भंसाली के पास 14 साल पहले मोईन बेग लेकर पहुंचे स्किप्ट,बताया क्यों नहीं बनाई फिल्म

Sun, 19 Feb 2023 01:14 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 01:14 AM IST
सार

हीरामंडी को लेकर संजय लीला भंसाली ने बताया कि वह 14 साल पहले यह वेब सीरीज इसलिए नहीं बना पाए क्योंकि अन्य फिल्मों में व्यस्त थे। साथ ही यह भी बताया कि वेब सीरीज को बनाने में फिल्मों के मुकाबले दोगुना समय लगता है। 

विज्ञापन
Heeramandi Web Series Of Sanjay Leela Bhansali Reveal It took Years To Work On Moin Beg Script
sanjay leela bhansali Heeramandi - फोटो : social media

विस्तार

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। संजय लीला भंसाली ऐतिहासिक और सुपरहिट फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में मशहूर हैं। वह अपनी आने वाली वेब सीरीज हीरामंडी के जरिए डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। 18 फरवरी को हीरामंडी का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया। हीरामंडी का फर्स्ट लुक देखने में बेहद शानदार है। 

विज्ञापन

Heeramandi Web Series Of Sanjay Leela Bhansali Reveal It took Years To Work On Moin Beg Script
sanjay leela bhansali - फोटो : social media

दूसरी फिल्में बनाने में व्यस्त थे संजय लीला
हीरामंडी के टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान संजय लीला भंसाली ने इस वेब शो को लेकर बात की थी। निर्माता ने कहा कि मैं मोईन बेग का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने यह आइडिया मुझे 14 साल पहले दिया था, लेकिन उस दौरान देवदास पर काम कर रहा था। फिर उसके बाद बाजीराव मस्तानी तैयार की। इसलिए हीरामंडी की कहानी पर ध्यान नहीं दे पाया था। उसके बाद एक दिन मोईन मेरे पास आए और उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट मांगी। उन्होंने बताया कि बीते 30 वर्षों में 10 फिल्में तैयार की हैं। इसके अलावा हाल के कुछ वर्षों में तीन फिल्में तैयार की हैं। इसके बाद अब आठ एपिसोड तैयार कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हीरामंडी जैसा शो बनाना बहुत ज्यादा डिमांडिंग है। यह बहुत मुश्किल है, इसमें बहुत सारे ट्रैक होते हैं। इसके चलते आपको अपने काम के लिए अलर्ट रहना पड़ता है। 

शमा-पलक की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

Heeramandi Web Series Of Sanjay Leela Bhansali Reveal It took Years To Work On Moin Beg Script
sanjay leela bhansali Heeramandi - फोटो : social media

वेब सीरीज को बनाने में लगा दोगुना समय
संजय लीला भंसाली ने बताया कि उन्हें फिल्मों के मुकाबले वेब सीरीज बनाने में दोगुना समय लगा है। उन्होंने कहा कि सीरीज बनाने के दौरान अगर आप किसी भी शॉर्ट को मिस करते हैं तो आपको वापस से स्क्रिप्ट को देखनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि फिल्में बनाते समय जितना समय लगता है वेब सीरीज में उससे दोगुना समय लगता है। वेब सीरीज बनाने में पूरा ध्यान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने हीरामंडी में अपना बेस्ट दिया है। 

Swara-Kangana: कंगना के ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, खुशी जाहिर करते हुए कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन

Heeramandi Web Series Of Sanjay Leela Bhansali Reveal It took Years To Work On Moin Beg Script
sanjay leela bhansali Heeramandi - फोटो : social media

कई बड़ी एक्ट्रेस हैं फिल्म में शामिल 
आपको बता दें कि हीरामंडी की कहानी भारत की आजादी से पहले चल वेश्यालय पर बनी है। इस सीरीज में प्यार धोखा और राजनीति का भरपूर तड़का नजर आने वाला है। वेब सीरिज में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख जैसे कलाकार हैं। 

Bollywood: बायकॉट कल्चर पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- विरोध के लिए जानबूझकर बैठाई जाती है ट्रोल आर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed