फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Shatrughan Sinha talks about Bollywood Boycott Culture said troll army is sitting there purposely

Bollywood: बायकॉट कल्चर पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- विरोध के लिए जानबूझकर बैठाई जाती है ट्रोल आर्मी

Sat, 18 Feb 2023 10:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Feb 2023 10:57 PM IST
सार

एक कार्यक्रम में बॉलीवुड के कैंसिल कल्चर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रोल्स की फौज जानबूझकर आपके बारे में नकारात्मक बातें करने के लिए वहां बैठी है। 

विज्ञापन
Actor Shatrughan Sinha talks about Bollywood Boycott Culture said troll army is sitting there purposely
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में कुछ समय से फिल्मों को बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, विजय देवरकोंडा की लाइगर, अक्षय कुमार की रक्षा बंधन जैसी कई फिल्में कैंसिल कल्चर का शिकार हुईं। हालांकि, शाहरुख खान की पठान बायकॉट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर  अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पूरे कल्चर पर बेबाकी से अपनी बात रखी है। इस मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रोल आर्मी को जानबूझकर ऐसा करने के लिए बैठाया जाता है।
विज्ञापन

Filmy Wrap: यौन शोषण पर नरगिस ने तोड़ी चुप्पी और राजामौली के समर्थन में कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

 

Actor Shatrughan Sinha talks about Bollywood Boycott Culture said troll army is sitting there purposely
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

एक कार्यक्रम में बॉलीवुड के कैंसिल कल्चर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रोल्स की फौज जानबूझकर आपके बारे में नकारात्मक बातें करने के लिए वहां बैठी है। एक्टर ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया एक बहुत ही शक्तिशाली माध्यम बन गया है जहां लोग राय रख और सुन सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से लोग इसका इस्तेमाल भद्दी बातें लिखने और अनावश्यक कारणों से बहुत शोर मचाने के लिए कर रहे हैं।
Nida Yasir: पाक एक्ट्रेस निदा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, 1992 के वर्ल्डकप को लेकर कही बात पर हुई थीं ट्रोल

Actor Shatrughan Sinha talks about Bollywood Boycott Culture said troll army is sitting there purposely
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

इस विषय पर अपनी बात करते हुए उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया इन दिनों बहुत शक्तिशाली है। कोविड-19 के बाद चीजें विशेष रूप से कठिन हो गई हैं। कोविड के दिनों में जो जगह बनाई गई थी, उसने सोशल मीडिया को जन्म देने में मदद की। लोगों को सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाने का मौका मिला।" सोशल मीडिया कभी-कभी लोग भद्दी बातें लिख देते हैं, लेकिन आप चाहकर भी उन्हें रोक नहीं पाते क्योंकि आप उन्हें नहीं जानते। ट्रोल आर्मी जानबूझकर आपके खिलाफ बोलने के लिए वहां बैठी है। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा, ''कई बार कमजोर फिल्मों को लेकर भी इतना विवाद पैदा कर दिया जाता है कि न चलने वाली फिल्में भी हिट हो जाती हैं। सोशल मीडिया की एक अपनी जगह है जिसे न तो हटाया जा सकता है और न ही इसे हटाया जाना चाहिए।''
Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली का बड़ा खुलासा, बोले- लोगों ने गंगूबाई न बनाने की दी थी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed