फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hazel Keech will see in Aamir Khan daughter Ira Khan play

आमिर खान की बेटी इरा को अपने नाटक के लिए मिली हीरोइन, फिल्मी अंदाज में की स्क्रिप्ट प्रपोज

Mon, 16 Sep 2019 07:01 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Sep 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Hazel Keech will see in Aamir Khan daughter Ira Khan play
Ira Khan, Hazel Keech - फोटो : amar ujala mumbai
आज के समय में स्टारकिड्स अपने मां-बाप की तरह ही चर्चा में रहते हैं। पैदा होने के साथ ही वह मीडिया की नजरों में आ जाते हैं। लोग भी उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इन्हीं स्टारकिड्स में एक हैं आमिर खान की बेटी इरा। हाल के दिनों में वह अपने फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। इरा की रुचि अभिनय से अधिक निर्देशन में हैं। वह एक नाटक का निर्देशन करने जा रही हैं। ग्रीक त्रासदी और पौराणिक कथा पर आधारित इस नाटक का नाम यूरिपिड्स मेडिया है। इस नाटक में मुख्य किरदार निभाने के लिए इरा  ने युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को चुना है।
विज्ञापन


अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए  इरा  ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह घुटने के बल बैठकर हेजल को स्क्रिप्ट दे रही हैं और स्क्रिप्ट को देखकर हेजल काफी खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में इरा ने लिखा, उन्होंने हां कहा। दोस्त से भी अधिक आपके साथ एक्टर के तौर पर काम करने को लेकर मैं खुश हूं। हमारे काम को देखने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।  
विज्ञापन


इरा के साथ काम करने को लेकर हेजल ने कहा, "मैंने इस नाटक के लिए ऑडिशन दिया जिसके बाद मुझे मेडिया का किरदार निभाने के लिए चुना गया। मैंने 20 साल की उम्र में यह नाटक देखा था और तभी मैंने यह किरदार निभाने के बारे में सोचा था। अब मेरी उम्र 30 साल है। इतने सालों में मैंने बहुत कुछ देखा है। अब मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकती हूं कि मैं इस किरदार के साथ न्याय  कर सकती हूं। नाटक के बारे में बात करते हुए हेजल ने कहा   इरा  अभी युवा हैं। लेकिन उनके काम करने के तरीके से यह समझ आता है कि कम उम्र में ही उन्होंने बहुत कुछ देखा है। वह बहुत चीजों से गुजर चुकी हैं। वह नाटक के किरदारों की जटिलताओं को अच्छे ढंग से समझती हैं। युवा होने के कारण वह चीजों को एक अलग दृष्टिकोण से पेश करती हैं।  इरा  को खुद पर बहुत यकीन है और वह जानती है कि उन्हें क्या चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नाटक का अभ्यास जल्द ही मुंबई में शुरू किया जाएगा और इस साल दिसंबर में नाटक का प्रीमियर रखा जाएगा। सभी इरा के निर्देशन डेब्यू को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed