फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Haryana BJP’s media chief announces Rs 10 crore bounty on heads of Bhansali and Deepika Padukone

बीजेपी नेता बोले- भंसाली के सिर काटने वाले को देंगे 10 करोड़, रणवीर को भी दी धमकी

Mon, 20 Nov 2017 04:46 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 20 Nov 2017 04:46 AM IST
विज्ञापन
Haryana BJP’s media chief announces Rs 10 crore bounty on heads of Bhansali and Deepika Padukone
सूरजपाल अम्मू - फोटो : ani
विरोध के बीच फिल्म पद्मावती की रिलीज टल गई है, लेकिन अभी भी लोगों में गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा में बीजेपी के चीफ मीडिया को ऑर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने रणवीर सिंह को धमकी दी है। साथ ही संजय लीला भंसाली और दीपिका के सिर को काटने वाले को 10 करोड़ इनाम देने का एलान किया है। 
विज्ञापन


सूरजपाल अम्मू ने कहा कि भंसाली के सिर को काटने वाले को 5 नहीं 10 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। समाज के लोग 10 करोड़ रुपये इकट्ठा करके देंगे। साथ ही ये एलान भी किया कि जो भंसाली का सिर काटकर लाएगा उसके परिवार का लालन पालन भी हम करेंगे। 
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सूरजपाल अम्मू सारी तोड़ दीं। उन्होंने रणवीर सिंह को धमकी देते हुए कहा कि अगर तूने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो तेरी टांगें तोड़ दी जाएंगी और उन्हें तेरे हाथ में दे देंगे।

Haryana BJP’s media chief announces Rs 10 crore bounty on heads of Bhansali and Deepika Padukone
पद्मावती - फोटो : amar ujala
अम्मू ने मेरठ के उन युवाओं को बधाई दी जिन्होंने दीपिका और भंसाली के सिर काटने के लिए 5 करोड़ रूपये की इनाम देने की घोषणा की थी। उन्होंने इस इनाम को बढ़ाकर 5 के बजाए 10 करोड़ कर दिया।  

आपको बता दें कि फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वो संजय लीला भंसाली के साथ खड़े हैं।  उन्होंने कहा कि मैं 100 नहीं 200 फीसदी भंसाली के साथ हूं। 

इसके अलावा सूरज पाल अम्मू ने पीएम मोदी से भी एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें बीजेपी से इस्तीफा देना पड़ेगा तो वह इसके लिए तैयार हैं, और पार्टी भी छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन फिल्म को किसी भी सूरत में रिलीज नहीं होने देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed